महागठबधंन को लगा 440 वोल्ट का झटका, JMM ने अलग होने का किया ऐलान, 6 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने गठबंधन से अलग होकर 6 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया। सीट बंटवारे पर सहमति न बनने के चलते JMM ने उठाया बड़ा कदम।

Shivam Srivastava
Published on: 18 Oct 2025 7:00 PM IST
महागठबधंन को लगा 440 वोल्ट का झटका, JMM ने अलग होने का किया ऐलान, 6 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव
X

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में लगातार बढ़ रही अंदरूनी तकरार के बीच अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने गठबंधन से अलग होने का ऐलान कर दिया है। झारखंड में सत्तारूढ़ पार्टी JMM ने शनिवार को घोषणा की कि वह बिहार चुनाव में छह सीटों पर अकेले अपने उम्मीदवार उतारेगी।

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए चुनाव 6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी।

JMM के महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, “पार्टी ने फैसला लिया है कि वह बिहार विधानसभा चुनाव अपने बलबूते पर लड़ेगी। हम चकाई, धमदाहा, कटोरिया (एसटी), मनिहारी (एसटी), जमुई और पीरपैंती सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेंगे।”

JMM ने अपने 20 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सबसे आगे होंगे।

गठबंधन से अलग होने की वजह क्या है?

JMM नेताओं ने बताया कि उन्होंने महागठबंधन में सम्मानजनक सीटों की मांग की थी, लेकिन कोई सहमति नहीं बनी और न ही उन्हें कोई सीट आवंटित की गई। इसके चलते पार्टी ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने मीडिया से कहा, “हम अब भी गठबंधन में बने रहना चाहते हैं, लेकिन सीटों को लेकर जल्द स्पष्टता जरूरी है, क्योंकि नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।”

उन्होंने यह भी बताया कि JMM ने 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में अपने सहयोगी दलों को "सम्मानजनक हिस्सेदारी" दी थी, जिसमें RJD को सात सीटें दी गई थीं, हालांकि वह सिर्फ एक सीट जीत पाई थी। फिर भी, JMM ने राजद के विधायक को मंत्री बनाया।

भट्टाचार्य ने कहा, “हम भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ना जानते हैं, लेकिन गठबंधन के भीतर भ्रम नहीं होना चाहिए, क्योंकि इसका फायदा विरोधियों को मिल सकता है। हम चाहते हैं कि हमारी केंद्रीय समिति की बैठक से पहले सभी मसले सुलझा लिए जाएं।”

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि JMM की मदद और प्रचार नहीं मिला, तो कई सीटों पर महागठबंधन को भारी नुकसान हो सकता है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!