बाप रे बाप! ये हैं सबसे बड़े विमान हादसे, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के साथ बढ़ा चिंता का ग्राफ

Major Plane Crash Incident in India: भारत में विमानन क्षेत्र ने बीते दो दशकों में ऐतिहासिक विस्तार किया है। यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन सुरक्षा मानकों को लेकर समय-समय पर गंभीर सवाल उठते रहे हैं।

Newstrack Desk
Published on: 12 Jun 2025 3:12 PM IST
Major Plane Crash Incident in India
X

Major Plane Crash Incident in India 

Major Plane Crash Incident in India: अहमदाबाद, 12 जून 2025। भारत के गुजरात राज्य में आज एक भीषण विमान दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI‑171, जिसमें लगभग 242 यात्री सवार थे, अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही मेघानीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान लंदन के लिए रवाना हुआ था।

हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुँचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। दुर्घटनास्थल से धुएं के घने गुबार उठते देखे गए, जिनके दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

डीजीसीए और एयर इंडिया की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक मृतकों या घायलों की कोई आधिकारिक संख्या जारी नहीं की गई है। अहमदाबाद हादसे की जांच जारी है और अधिकारी अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुँचने से पूर्व पूरी जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है।

सुरक्षा बनाम विस्तार: भारतीय विमानन के समक्ष चुनौती

भारत में विमानन क्षेत्र ने बीते दो दशकों में ऐतिहासिक विस्तार किया है। यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन सुरक्षा मानकों को लेकर समय-समय पर गंभीर सवाल उठते रहे हैं।

विशेषज्ञ मानते हैं कि तेजी से बढ़ते हवाई यातायात के बीच एयर ट्रैफिक कंट्रोल प्रणाली, पायलट प्रशिक्षण, रनवे सुरक्षा और एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस जैसे विषयों पर अत्यधिक सतर्कता की आवश्यकता है।

अहमदाबाद हादसे के बाद DGCA, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एयरलाइंस के लिए यह पुनर्विचार का मौका है कि कैसे वैश्विक मानकों के अनुरूप भारत की हवाई सुरक्षा को और सुदृढ़ किया जाए।

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक़ बीते पांच सालों में 56 जहाज़ दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं। जबकि 2023 में कुल दस हादसे हुए। हालाँकि इनमें अनुसूचित वाणिज्यिक उड़ानों में कोई हादसा नहीं हुआ। 1947 से अब तक विमान दुर्घटनाओं में लगभग 2,173 लोग मारे जा चुके हैं। हादसों के तकरीबन 80 फीसदी हादसे पायलट की गलती से हुई हैं।

भारत में अब तक के बड़े विमान हादसे

यह घटना भारत के विमानन इतिहास में एक और गंभीर दुर्घटना के रूप में दर्ज हो गई है। इससे पहले भारत में कई बड़े और विश्व स्तर पर चर्चित विमान हादसे हो चुके हैं:

1996: चर्खी दादरी मिड-एयर टक्कर

• तारीख: 12 नवंबर 1996

• स्थान: चर्खी दादरी, हरियाणा

• विवरण: सऊदी अरब एयरलाइंस और कजाकिस्तान एयरलाइंस के विमान हवा में टकरा गए।

• मृतक: 349

• विशेषता: भारत का अब तक का सबसे घातक विमान हादसा, और विश्व के सबसे भीषण मिड-एयर टक्करों में शामिल।

1988: इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 113, अहमदाबाद

• तारीख: 19 अक्टूबर, 1988

• विवरण: अहमदाबाद हवाईअड्डे के पास लैंडिंग के दौरान बोइंग 737 दुर्घटनाग्रस्त।

• मृतक: 133

2010: एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 812, मैंगलोर

• तारीख: 22 मई, 2010

• विवरण: रनवे से आगे निकल कर विमान खाई में गिरा।

• मृतक: 158

2020: एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 1344, कोझिकोड

• तारीख: 7 अगस्त, 2020

• विवरण: टेबलटॉप रनवे पर रनवे ओवरशूट के कारण दुर्घटना।

• मृतक: 21

2021: कूनूर हेलीकॉप्टर हादसा

• तारीख: 8 दिसंबर, 2021

• विवरण: भारतीय वायुसेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त।

• मृतक: सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित 14

2025: भारत-पाक सीमा पर फाइटर जेट क्रैश

• तारीख: मई, 2025

• विवरण: सीमा तनाव के दौरान भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान क्रैश हुए।

1 / 7
Your Score0/ 7
Admin 2

Admin 2

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!