लखनऊ की गर्मी में आग की तरह बीजेपी पर बरसे अखिलेश यादव, बोले भाजपा सरकार में लड़कियों के साथ रेप हो रहे हैं और संविधान खतरे में है

भाजपा का चरित्र अलोकतांत्रिक है। इसका आचरण अधिनायकवादी है। भाजपा भारतीय संविधान के लिए चुनौती बन गई है। भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अराजकता पैदा करना चाहती है। समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में डॉ राममनोहर लोहिया सभागार में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार और घोटाला है। हर कार्य में लूट है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। दिन दहाड़े हत्या और लूट की घटनाएं हो रही है। महिलाओं, बच्चियों के साथ बलात्कार और हत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही है।

Sumit Yadav
Published on: 11 Jun 2025 7:50 PM IST
Lucknow news
X

Lucknow news : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ की गर्मी में भाजपा सरकार पर आग की तरह बरसे। उन्होंने कहा है कि भाजपा का चरित्र अलोकतांत्रिक है। इसका आचरण अधिनायकवादी है। भाजपा भारतीय संविधान के लिए चुनौती बन गई है। भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अराजकता पैदा करना चाहती है। समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में डॉ राममनोहर लोहिया सभागार में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार और घोटाला है। हर कार्य में लूट है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। दिन दहाड़े हत्या और लूट की घटनाएं हो रही है। महिलाओं, बच्चियों के साथ बलात्कार और हत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही है।

जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं

सरकार कानून व्यवस्था संभालने में विफल है भाजपा के नेता और कार्यकर्ता खुद अराजकता पर उतारू है। जिलों-जिलों में सरकारी और गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। भाजपा भू-माफिया पार्टी बन गयी है। इस सरकार ने जनता के हित और प्रदेश के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। पूरी सरकार लूट-खसोट में लगी है।



समाजवादी सरकार ने किया यूपी में विकास

उन्होंने समाजवादी सरकार ने यूपी को विकास का विजन दिया है। प्रदेश में एक्सप्रेस-वे बनाए, शहरों में मेट्रो रेल चलाई। अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम और पार्क बनाएं, महिला सुरक्षा के लिए वीमेन पावर लाइन 1090 सेवा शुरू की। बिजली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पावर प्लांट लगाएं। आज प्रदेश में बिजली की मांग 32 हजार मेगावाट तक पहुंच गयी है। बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है लेकिन भाजपा सरकार ने आठ साल के कार्यकाल में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ाया। भाजपा नकारात्मक राजनीति करती है। विपक्षी नेताओं की छवि खराब करने के लिए अभियान चलाती है। निदोर्षों पर फर्जी मुकदमें लगाकर प्रताड़ित और परेशान कराती है। प्रदेश में गौशालाओं में गायों की दुर्दशा है। सरकार बताए की गौशालाओं में गायों की संख्या कितनी है। सरकार बताए कि उसने गौशालाओं को कितना बजट दिया।




भाजपा सरकार में हो रहा है अन्याय

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार, चरम पर है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता 42 डिग्री से ऊपर के तापमान में भी पूरे उत्साह और मेहनत के साथ प्रदेश भर में भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी जनता जर्नादन की इच्छाओं का सम्मान करती है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा से हर स्तर पर लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रदेश की जनता भाजपा के अन्याय, अत्याचार को अब और सहने को तैयार नहीं है। 2027 में प्रदेश में भाजपा का सफाया होगा और समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Sumit Yadav

Sumit Yadav

मेरा नाम सुमित यादव है और मैं प्रयागराज का रहने वाला हूँ। पत्रकारिता में आने से पहले मैंने अपने करियर की शुरुआत फोटो पत्रकारिता से की थी। कैमरे के साथ काम करते-करते जब कलम भी थाम ली, तो लोगों की आवाज़ बन गया। साल 2014 में मैंने बतौर रिपोर्टर अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की। इस दौरान मैंने राजस्थान पत्रिका (रायपुर), ईटीवी भारत (प्रयागराज), पत्रिका डिजिटल यूपी (प्रयागराज) और अमर उजाला (पंचकूला, चंडीगढ़) जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। फिलहाल मैं न्यूज़ट्रैक (लखनऊ) के साथ जुड़कर पत्रकारिता का काम कर रहा हूँ और लोगों की बातों को आवाज़ देने का काम लगातार कर रहा हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!