मात्र 48 और... फिर झमाझम बारिश! मॉनसून होगा 'सुपर एक्टिव', भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

Monsoon 2025 Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरे जोश में नजर आएगा और देश के पूर्वी इलाकों में इसका प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा।

Priya Singh Bisen
Published on: 14 Jun 2025 1:43 PM IST
Monsoon 2025 Update
X

Monsoon 2025 Update

Monsoon 2025 Update: देश भर में लंबे समय से चली आ रही मॉनसून पर लगा ताला अब खुलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरे जोश में नजर आएगा और देश के पूर्वी इलाकों में इसका प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। पिछले दस दिनों से मॉनसून की रफ्तार काफी धीरे थी, लेकिन अब मौसम संबंधी परिस्थितियों में तेजी से परिवर्तन आ रहा है।

पूर्व और मध्य भारत में रहेगा ज़बरदस्त प्रभाव

IMD के मुताबिक, आने वाले कुछ 48 घंटों में, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कई भागों में मॉनसून के आने की अनुकूल स्थितियां बन रही हैं। इसके बाद, 3 दिनों के अंदर यह गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों में भी पहुंच जाएगा। मॉनसून की इस तेज गति से न सिर्फ वर्षा होने की गतिविधियां बढ़ेंगी, बल्कि मिट्टी की नमी में भी बदलाव हो सकेगा, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई शुरू करने का सही वक़्त माना जा रहा है।

13 से 17 जून तक 'सुपर एक्टिव' रहेगा मॉनसून

IMD के मुताबिक, 13 से 17 जून 2025 के बीच मॉनसून अपने सबसे एक्टिव तरीके से आगे बढ़ेगा। इस दौरान दक्षिण भारत के कोंकण, गोवा, केरल, तमिलनाडु, और आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। कुछ जगहों पर 24 घंटे के अंदर 20 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा भी हो सकती है। मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में जलभराव और बाढ़ का अनुमान भी लगाया जा रहा है जिसे देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय प्रशासन और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

हिमाचल प्रदेश में भी बदलेगा मौसम का मिजाज

हिमाचल प्रदेश में भी मौसम करवट लेने को तैयार है। मौसम विभाग ने 14 और 15 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला और सोलन जिलों में हल्की वर्षा और गरज के साथ वर्षा की आशंका जताई है। वहीं, 16 से 21 जून तक पूरे हिमाचल में भारी बरसात के साथ गरज-चमक की आशंका है। बता दे, शिमला में बीते शुक्रवार को अचानक मौसम बदला और भीषण गर्मी से राहत मिली।

उत्तर-पश्चिम भारत में लू का कहर जारी रहेगा

देश के उत्तर-पश्चिमी भागों, विशेषकर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-NCR में लू और भीषण लू की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले दो दिनों तक तापमान सामान्य से ज्यादा बना रहेगा। इसके बाद कुछ राहत मिलने की संभावना है। उमस और गर्मी के कारण लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर में रहें, ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और धूप में निकलने से बचें। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल में लापरवाही न करें।

बता दे, मॉनसून 2025 अब रफ्तार पकड़ रहा है और देश के कई हिस्सों में राहतभरा समय लेकर आ रहा है। हालांकि इसके साथ-साथ भारी वर्षा और लू जैसी चुनौतियां भी सामने हैं। ऐसे में मौसम की ताज़ा अपडेट पर नजर रखना और सतर्कता बरतना बेहद आवश्यक है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - [email protected]

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!