TRENDING TAGS :
मुस्लिम महिलाओं ने पढ़ी नमाज...फिर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने करवाया शुद्धीकरण, मचा बवाल; देखे वीडियो
Hindu Muslim tension Pune: पुणे के ऐतिहासिक शनिवार वाडा में मुस्लिम महिलाओं द्वारा नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया।
Hindu Muslim tension Pune: पुणे की ऐतिहासिक धरोहर शनिवार वाडा, जो कभी पेशवाओं की शान और मराठा साम्राज्य की ताकत का प्रतीक रहा है, इन दिनों एक वीडियो के कारण सियासी और धार्मिक विवादों के केंद्र में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ मुस्लिम महिलाएं शनिवार वाडा के अंदर चटाई बिछाकर नमाज अदा करती दिखाई दे रही हैं। कुछ ही घंटों में यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया और देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया।
नमाज के वीडियो से मचा सियासी तूफान
वीडियो सामने आते ही हिंदू संगठनों ने इसे “ऐतिहासिक धरोहर का अपमान” बताया और रविवार को भारी विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने सबसे पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो साझा किया और सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि शनिवार वाडा हमारी अस्मिता का प्रतीक है, इसे धार्मिक गतिविधियों का केंद्र नहीं बनाया जा सकता। इसी बयान के बाद कई हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन की घोषणा कर दी। रविवार को ‘पतित पावन संगठन’ और ‘हिंदू सकल समाज’ के कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में शनिवार वाडा पहुंचे। उन्होंने वहां ‘शुद्धिकरण’ के नाम पर गौमूत्र का छिड़काव किया और ‘शिव वंदना’ की।
पुलिस कार्रवाई और तनाव का माहौल
विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी, लेकिन स्थिति तब बिगड़ गई जब प्रदर्शनकारियों ने शनिवार वाडा के पास स्थित हजरत ख्वाजा सय्यद दरगाह की ओर जाने की कोशिश की। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को रोकने की कोशिश की, जिससे धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बन गई। कई प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं।
पुलिस उपायुक्त कृषिकेश रावले ने बताया कि यह स्थल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधीन है। ASI के एक अधिकारी ने भी पुणे सिटी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल नमाज पढ़ने वाली महिलाओं की पहचान नहीं हो सकी है और जांच जारी है।
सत्ता गठबंधन में भी खिंचीं रेखाएं
यह मामला अब सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि राजनीतिक रंग भी ले चुका है। महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में शामिल एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी ने भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया है। दोनों दलों ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।
वहीं, मेधा कुलकर्णी अपने रुख पर कायम हैं। उन्होंने कहा, “शनिवार वाडा नमाज या किसी भी धार्मिक अनुष्ठान की जगह नहीं है। यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, इसका सम्मान होना चाहिए। प्रशासन को इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।”
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!



