'तुम लोग सिख नहीं ..',पाक ने फिर दिखाई नीचता, ननकाना साहिब से 14 हिंदुओं को किया बेदखल

गुरु नानक देव की 556वीं जयंती पर 1,900 श्रद्धालु पाकिस्तान गए, लेकिन 14 हिंदुओं को ननकाना साहिब में प्रवेश से रोका गया।

Shivam Srivastava
Published on: 5 Nov 2025 3:12 PM IST
तुम लोग सिख नहीं ..,पाक ने फिर दिखाई नीचता, ननकाना साहिब से 14 हिंदुओं को किया बेदखल
X

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 556वीं जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। कई श्रद्धालुओं ने पाकिस्तान में स्थित गुरु नानक देव के जन्मस्थान ननकाना साहिब के दर्शन भी किए। हालांकि, पाकिस्तान ने 14 श्रद्धालुओं को प्रवेश देने से मना कर दिया।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरु नानक देव की 556वीं जयंती पर 2,100 लोगों को ननकाना साहिब जाने की अनुमति दी थी। इनमें 14 लोगों को पाकिस्तान में एंट्री नहीं मिली। इस्लामाबाद का कहना है कि ये 14 लोग सिख नहीं थे, इसलिए उन्हें गुरुद्वारे में जाने की अनुमति नहीं दी गई।

1,900 लोगों ने पार किया बॉर्डर

मंगलवार को 1,900 लोग वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान पहुंचे। यह ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोगों का पाकिस्तान जाना था। हालांकि, इनमें 14 हिंदुओं को सिख न होने की वजह से प्रवेश नहीं मिला। ये सभी लोग पहले पाकिस्तानी नागरिक थे, जिन्होंने बाद में भारतीय नागरिकता ले ली थी।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने इन 14 लोगों से कहा, "तुम हिंदू हो, इसलिए सिख श्रद्धालुओं के साथ नहीं जा सकते।" इनमें ज्यादातर लोग दिल्ली और लखनऊ से थे और एंट्री न मिलने पर वापस लौट गए।

इसके अलावा, 300 अन्य लोगों ने पाकिस्तान वीजा के लिए आवेदन किया था, लेकिन गृह मंत्रालय से अनुमति नहीं ली थी, इसलिए उन्हें भी बॉर्डर पर ही वापस भेज दिया गया।

श्रद्धालु 10 दिन पाकिस्तान में ठहरेंगे

गुरु नानक देव जयंती का मुख्य पर्व लाहौर से 80 किलोमीटर दूर स्थित गुरुद्वारा जन्मस्थान पर मनाया जाएगा। पाकिस्तान गए भारतीय सिख श्रद्धालु वहां 10 दिन ठहरेंगे। इस दौरान उन्हें गुरुद्वारा पंजा साहिब (हसन अब्दाल), गुरुद्वारा सच्चा सौदा (फारुकाबाद) और गुरुद्वारा दरबार साहिब (करतारपुर) भी ले जाया जाएगा।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!