TRENDING TAGS :
Monsoon Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामे के बाद कल तक के लिए सत्र स्थगित
Monsoon Session LIVE: संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई, 2025 से शुरू हो गया है।
Monsoon Session
Parliament Monsoon Session Live: संसद का मानसून सत्र आज यानी 21 जुलाई, 2025 से शुरू हो गया है, जो अगले 32 दिनों तक चलेगा। इसके लिए पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा से लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संसद पहुंच चुके हैं। मानसून सत्र की शुरुआत होने से पहले पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मानसून सत्र विजय उस्तव का और एक गौरवपूर्ण सत्र है।
पीएम मोदी ने आगे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति का रूप देखा है। उन्होंने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना द्वारा निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त किया गया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादियों के आकाओं के घरों को 22 मिनट के अंदर जमींदोज कर दिया गया। मेड इन इंडिया सैन्य शक्ति के इस नए स्वरूप की ओर दुनिया काफी आकर्षित हुई है।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्थव्यवस्था के बारे में बात करते हुए कहा, "साल 2014 के पहले वैश्विक अर्थव्यवस्था में हम 10वें नंबर पर थे, लेकिन आझ तीसरे नंबर पर दस्तक दे रहे हैं। इन दिनों 25 करोड़ गरीबों का गरीबी से बाहर निकलने की सराहना हो रही है।"
विपक्ष के प्रमुख मुद्दे
मानसून सत्र में विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। इसमें ऑपरेशन सिंदूर, भारत- पाकिस्तान सीजफायर पर ट्रंप के दावे, चीन और पाकिस्तान से सीमा सुरक्षा, बिहार मतदाता सूची मामला, मणिपुर संकट और जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग जैसे मुद्दे शामिल हैं।
Live Updates
- 21 July 2025 4:29 PM IST
आप नेता राघव चड्ढा ने कहा, डीजीसीए निराशा की स्थिति में है
आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने संसद में देश के विमानन क्षेत्र से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया।
- 21 July 2025 4:27 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी ने आज संसद भवन में उच्च स्तरीय बैठक की
प्रधानमंत्री मोदी ने दिन में संसद भवन में एक उच्च स्तरीय बैठक की।
- 21 July 2025 2:37 PM IST
विपक्षियों के हंगामे के बाद शाम 4 बजे तक सत्र स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे के बाद दोबारा से शुरू की गई, लेकिन विपक्षी सांसदों ने फिर से नारेबाजी शुरू कर दी। अब सदन को 4 बजे तक स्थगित कर दिया है।
- 21 July 2025 2:36 PM IST
मल्लिकार्जुन खड़गे का मना जन्मदिन
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहें।
- 21 July 2025 2:32 PM IST
प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'सरकार का कहना है कि वो चर्चा के लिए तैयार है। अगर ऐसा है तो उन्हें नेता प्रतिपक्ष को बोलने का मौका देना चाहिए। उन्हें भी बोलने की इजाजत होनी चाहिए।'
- 21 July 2025 2:30 PM IST
राहुल गांधी बोले: विपक्ष को बोलने की अनुमति नहीं... क्यों?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'रक्षा मंत्री को सदन में बोलने की इजाजत है, लेकिन विपक्ष के सदस्यों, जिनमें मैं भी शामिल हूं, को बोलने की अनुमति नहीं है। परंपरा यह कहती है कि अगर सरकार पक्ष के लोग बोल सकते हैं, तो हमें भी बोलने का बराबर मौका मिलना चाहिए।'
- 21 July 2025 12:20 PM IST
सत्र दोपहर 2 बजे तक स्थगित
विपक्षी सांसद लगातार ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।
- 21 July 2025 12:09 PM IST
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करने के लिए सरकार तैयार
राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर विस्तार से बातचीत करने के लिए सरकार तैयार है। देश में ऐसा संदेश नहीं जाना चाहिए कि सरकार पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा नहीं करना चाहती है।
- 21 July 2025 11:51 AM IST
ओम बिरला का बयान
अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर जवाब देना चाहती है और सदन चलाना चाहिए। इसके बाद विपक्षी के हंगामे की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप यहां नारे लगाने नहीं आए हैं। सदन नियमों और विनियमों के अनुसार चलता है।
- 21 July 2025 11:47 AM IST
सत्र 12 बजे तक स्थगित
सदन में विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी और हंगामा किया, जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित की गई।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!