पीएम मोदी का जापानी कंपनियों को बुलावा, 'भारत आएं और करें मेक इन इंडिया में निवेश'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान और चीन दौरे पर, जापानी कंपनियों को दिया 'मेक इन इंडिया' में निवेश

Harsh Sharma
Published on: 29 Aug 2025 11:43 AM IST (Updated on: 29 Aug 2025 11:52 AM IST)
पीएम मोदी का जापानी कंपनियों को बुलावा, भारत आएं और करें मेक इन इंडिया में निवेश
X

PM Modi Visit Japan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय जापान और चीन के दौरे पर हैं। शुक्रवार की सुबह वे टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पीएम मोदी जापान में 29 और 30 अगस्त तक रहेंगे। इसके बाद वह 31 अगस्त और 1 सितंबर को चीन जाएंगे। चीन में वे तियानजिन शहर में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

एससीओ सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। वहीं, जापान में उनका शिगेरु इशिबा के साथ शिखर वार्ता का कार्यक्रम भी तय है।

भारत-जापान साझेदारी हर क्षेत्र में विश्वास की मिसाल

टोक्यो में आयोजित भारत-जापान इकोनॉमिक फोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की विकास यात्रा में जापान हमेशा एक मजबूत साझेदार रहा है। उन्होंने बताया कि मेट्रो प्रोजेक्ट से लेकर मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर से स्टार्टअप तक दोनों देशों की साझेदारी भरोसे का प्रतीक बन चुकी है। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि जापानी कंपनियों ने भारत में 40 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है।

पीएम मोदी: 'भारत जापानी बिजनेस के लिए ग्लोबल साउथ का अवसर'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में इंडिया-जापान इकोनॉमिक फोरम में कहा कि भारत और जापान की साझेदारी रणनीतिक और समझदारी भरी है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों ने अपने साझा हितों को साझा समृद्धि में बदल दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत जापानी कारोबारियों के लिए ग्लोबल साउथ का स्प्रिंगबोर्ड है और मिलकर दोनों देश एशियाई सदी को स्थिरता, विकास और समृद्धि की दिशा देंगे.

पीएम मोदी: भारत और जापान मिलकर तकनीकी क्रांति की अगुवाई कर सकते हैं'

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटिंग, बायोटेक और स्पेस के क्षेत्रों में बड़े कदम उठाए हैं। जापान की तकनीक और भारत की प्रतिभा मिलकर इस सदी की तकनीकी क्रांति का नेतृत्व कर सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों देशों ने क्लीन फ्यूल और ग्रीन एनर्जी पर साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

पीएम मोदी: 'आज दुनिया भारत पर भरोसा करती है'

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की नीति के कारण देश में बदलाव आया है। डिफेंस और स्पेस के बाद अब परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को भी निजी कंपनियों के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि दुनिया केवल भारत को देख रही नहीं है, बल्कि भारत पर भरोसा भी कर रही है।

पीएम मोदी: 'भारत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा

प्रधानमंत्री ने फोरम में कहा कि भारत में राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता है, नीतियों में पारदर्शिता है और फैसलों में पूर्वानुमान की क्षमता है। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और जल्द ही यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Harsh Sharma

Harsh Sharma

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!