बिहार में गरजीं Priyanka Gandhi, मोदी-नीतीश को लिया आड़े हाथ

Priyanka Gandhi Bihar: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोतिहारी की जनसभा में एनडीए पर तीखा हमला बोला। उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार ऐसी सरकार चुनें जो उनके अधिकारों और सम्मान के लिए काम करे।

Gausiya Bano
Published on: 6 Nov 2025 3:20 PM IST
बिहार में गरजीं Priyanka Gandhi, मोदी-नीतीश को लिया आड़े हाथ
X

Priyanka Gandhi Bihar: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोतिहारी में आज जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज विधानसभा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वही चम्पारण की धरती है, जहां के लोगों ने महात्मा गांधी को रास्ता दिखाया। इसी क्षेत्र से महात्मा गांधी ने सत्याग्रह शुरू किया, लेकिन आज इस क्षेत्र की परिस्थिति क्या है?

सांसद ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ''हम कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता हैं, जिनको महात्मा गांधी जी ने रास्ता दिखाया और उन्हें रास्ता दिखाने वाले आपके पूर्वज थे। बिहार के लोगों को इस देश में अपनी भागीदारी समझनी पड़ेगी। आपको समझना पड़ेगा कि इस देश को बनाने वाले आपके पूर्वज हैं। जब यहां रास्ता तक नहीं था, उस समय आपके पूर्वज ब्रिटिश साम्राज्य से लड़ाई लड़ रहे थे। जब महात्मा गांधीजी को यह बात पता चली थी, तब उन्होंने प्रेरित होकर यहां से 'सत्याग्रह' शुरू किया था।'

उन्होंने कहा कि कल तक यहां के विकास तेजी से हो रहे थे, लेकिन आज स्थिति बदल गई है। आज यहां तीन साल में 27 पुल गिरे हैं। आज लोग रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आज यहां के लोग रोजी-रोटी के लिए पलायन कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के बड़े नेता यहां आते हैं, लेकिन कभी यहां के लोगों से पलायन के कारणों के बारे में नहीं पूछते। आज यहां के शिक्षित लोग भी मजदूरी कर रहे हैं। पहले किसानी से भी काम चल जाता था, लेकिन इसके लिए सरकार से जो सहायता मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिल रही है। पहले इस इलाके में चीनी मिल होती थीं, लेकिन आज वे ठप हैं। आज यहां के किसानों को ईख बेचने के लिए यूपी जाना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि आज उद्योग बंद हैं। छोटे व्यापार से भी कमाई हो जाती थी, लेकिन आज वह भी नहीं हो रही है। आज अब बचा क्या है? आज भ्रष्टाचार चरम पर है। छोटे कार्यों के लिए भी पैसा देना पड़ता है। आज कोई खुशी से त्योहार नहीं मनाता। अस्पतालों की स्थिति भी बदतर है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं आज संघर्ष कर रही हैं, लेकिन किसी ने उन्हें नहीं समझा। आज जब चुनाव आया तो पैसे भेजे जा रहे हैं। 20 साल से यह सरकार चल रही है, लेकिन कभी रोजगार के लिए नहीं पूछा। बिहार के लोग आज भी देश का निर्माण कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने कभी सम्मान नहीं दिया। भाजपा यहां के मुख्यमंत्री का भी सम्मान नहीं करती है। आज स्थिति यह है कि वे मंचों पर भी यहां के मुख्यमंत्री को नहीं आने देते।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आप ऐसी सरकार बनाएं जो आपके अधिकार के लिए सोचे।

-आईएएनएस इनपुट के साथ

1 / 4
Your Score0/ 4
Gausiya Bano

Gausiya Bano

Mail ID - [email protected]

Gausiya Bano is a Multimedia Journalist based in Lucknow, the capital city of Uttar Pradesh, currently serving as Desk In-Charge at Newstrack. She holds a postgraduate degree in Journalism from Makhanlal Chaturvedi National University, Bhopal, Madhya Pradesh. With over 2.5 years of experience, she has worked with leading organizations including Rajasthan Patrika and NewsBytes. She has expertise in news desk operations, reporting and digital journalism. At Newstrack She oversees content management, ensures editorial accuracy and coordinates with reporters to maintain high newsroom standards. Passionate about ethical reporting and adapting to the evolving media landscape, Gausiya Bano continues to grow as a dedicated and responsible journalist.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!