TRENDING TAGS :
गुरुग्राम के डॉक्टर्स के छूटे पसीने, बुजुर्ग के पेट से निकले इतने पत्थर, सिर्फ गिनने में लग गए 6 घंटे!
Gurugram: इस ऑपरेशन में डॉक्टर्स को मरीज के पित्ताशय की थैली से इतने स्टोंस मिले, जिसे देखकर डॉक्टर्स के भी होश उड़ गए। सर्जरी के बाद निकले स्टोंस को गिनने में डॉक्टर्स को 6 घंटे का समय लग गया।
Gurugram: गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के पित्ताशय से डॉक्टर्स ने हजारों की संख्या में पथरी को सफलतापूर्वक निकाला है। डॉक्टर्स के सामने यह बहुत ही दुर्लभ केस आया, जिसको लेकर वो खुद हैरान हैं। तकरीबन एक घंटे चली सर्जरी में डॉक्टर्स ने मरीज के पेट में पित्ताशय से करीब 8125 स्टोंस निकाले। जिसको गिनने में ही लगभग 6 घंटे का समय लग गया। इस सफलतापूर्वक सर्जरी के 2 दिन बाद मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
कई सालों की लापरवाही का परिणाम
करीब एक घंटे चली सफलतापूर्वक सर्जरी के बाद मरीज को कई वर्षों से चली आ रही तकलीफ से राहत दी गई। डॉक्टर्स ने बयान जारी कर बताया कि मरीज कई सालों से इस तकलीफ से पीड़ित था। शुरुआत में सर्जरी को लेकर मरीज ने आनाकानी की। लेकिन बीतते वर्षों में उसकी समस्या बढ़ती ही गई। जिसके चलते दर्द के कारण उसकी हालत नाजुक होने लगी। आनन फानन में परिजनों द्वारा उसे गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल लाया गया। जहां पर परीक्षण कराने पर पित्ताशय की थैली में स्टोंस की समस्या के बारे में ज्ञात हुआ। इसके पश्चात डॉक्टर्स ने बिना देर किए मरीज का ऑपरेशन किया।
इस सफल ऑपरेशन में डॉक्टर्स को मरीज को पित्ताशय की थैली से तकरीबन 8125 स्टोंस मिले, जिसे देखकर डॉक्टर्स के भी होश उड़ गए। सर्जरी के बाद इन हजारों की संख्या में निकले स्टोंस को गिनने में डॉक्टर्स के पसीने छूट गए। डॉक्टर्स ने बताया पथरी को गिनने में इन्हें 6 घंटे का समय लग गया। जोकि बहुत ही दुर्लभ मामलों में से एक है। हॉस्पिटल का दावा है कि दिल्ली एनसीआर में पित्ताशय से निकाली गई पथरी की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।
बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल रही वजह
डॉक्टर्स का कहना है कि पित्ताशय की थैली में मौजूद स्टोंस आमतौर पर कोलेस्ट्रॉल से ही बने होते हैं। इसका प्रमुख कारण मोटापा और शरीर में बढ़े हुआ कोलेस्ट्रॉल होता है। अच्छी डाइट और कम तेल से बनी चीजों का सेवन कर ऐसी बीमारियों से बचा जा सकता है।
धीरे धीरे संख्या में बढ़ती है पथरी
डॉक्टर्स का कहना है कि अगर समय रहते इलाज न कराया जाए तो धीरे धीरे पथरी की संख्या लगातार बढ़ती जाती है। आगे चलकर इस स्टोंस के कारण पित्ताशय में पस यानी मवाद बनने लगता है। पेट में इन्फेक्शन और यहां तक कि गाल ब्लैडर के कैंसर का भी खतरा बन सकता है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!