कौन हैं आईएएस मनोज कुमार दास? बनेंगे गुजरात के नये मुख्य सचिव, बिहार से खास रिश्ता

IAS Manoj Kumar Das: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार दास गुजराज के नए मुख्य सचिव होंगे। आईएएस दास एक नवंबर को मुख्य सचिव पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Shishumanjali kharwar
Published on: 28 Oct 2025 3:48 PM IST
IAS Manoj Kumar Das
X

IAS Manoj Kumar Das

IAS Manoj Kumar Das: गुजरात के वर्तमान मुख्य सचिव पंकज जोशी का कार्यकाल पूरा होने वाला है। इससे पहले गुजरात सरकार ने उनके उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड से आने वाले पंकज जोशी 31 अक्तूबर को रिटायर हो रहे हैं। 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार दास गुजराज के नए मुख्य सचिव होंगे। आईएएस दास एक नवंबर को मुख्य सचिव पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। मनोज कुमार दास वर्तमान में अपर मुख्य सचिव के साथ ही गृह सचिव का पदभार संभाल रहे हैं। गुजरात सरकार ने पंकज जोशी के उत्तराधिकारी के तौर पर मनोज कुमार दास की नियुक्ति की घोषणा की है।

बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले हैं मनोज कुमार दास

1990 बैच के आईएएस अफसर मनोज कुमार दास मूलरूप से बिहार राज्य के रहने वाले हैं। बिहार के दरभंगा जिले में 20 दिसंबर, 1966 को उनका जन्म हुआ था। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। सिविल सेवा में आने के बाद मनोज कुमार दास ने गुजरात कैडर चुना। उनकी पहली नियुक्ति वडोदरा में डीडीओ के पद पर हुई थी।

इसके बाद गुजरात के कई जिलों में जिम्मेदारी संभाली। वह सूरत और वडोदरा नगर निगमों को आयुक्त पद का कार्यभार भी संभाल चुके हैं। मनोज कुमार दास गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के महानिदेशक भी रह चुके हैं। उन्होंने इंडस्ट्री एंड माइंस डिपॉर्टमेंट को बतौर एसीएस का कार्यभार भी संभाला। मनोज कुमार दास 20 दिसंबर, 2026 में सेवानिवृत्त होंगे।

मनोज कुमार दास की पत्नी अनुराधा दास सामाजिक कार्यकर्ता हैं। मनोज कुमार दास शांत स्वभाव वाले अफसर हैं। वह टीम वर्क में यकीन करते हैं। मनोज कुमार दास को आठ राष्ट्रीय पुरस्कार और ग्रामीण विकास में उनके योगदान के लिए गुजरात के राज्यपाल से सम्मान हासिल हो चुका है। उद्योग और खान विभाग के प्रमुख के रूप में उन्होंने व्यापार करने में आसानी को बढ़ावा दिया और औद्योगिक नीति 2020 को लॉन्च कर गुजरात के औद्योगिक विकास को चलाने में अहम भूमिका निभाई।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!