झारखंड का अगला मुख्य सचिव कौन? 30 सितंबर को अलका तिवारी होगीं रिटायर, रेस में ये तीन नाम आगे

Jharkhand New Chief Secretary: झारखंड का अगला मुख्य सचिव कौन होगा? इसको लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज हो गयी है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 28 Sept 2025 8:47 AM IST
IAS Alka Tiwari
X

IAS Alka Tiwari

Jharkhand New Chief Secretary: झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी 30 सितंबर को रिटायर हो जाएगीं। अब झारखंड का अगला मुख्य सचिव कौन होगा? इसको लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज हो गयी है। वरिष्ठता और कार्यक्षमता के आधार पर नये मुख्य सचिव का चयन सरकार के लिए चुनौती होगी। वहीं अलका तिवारी ने अभी तक एक्सटेंशन के लिए आवेदन नहीं किया है।

इससे यह कयास लगाये जा रहे हैं कि वह सेवा विस्तार नहीं चाहती हैं। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन मुख्य सचिव एल. ख्यांग्ते की सेवानिवृत्ति के बाद 1988 बैच की आईएएस अधिकारी अलका तिवारी ने 01 नवंबर 2024 को राज्य के मुख्य सचिव पद का कार्यभार संभाला था। कार्यकुशलता से खास पहचान बनाने वाली अलका तिवारी पूर्व मुख्य सचिव डीके तिवारी की पत्नी हैं।

झारखंड के नये मुख्य सचिव की रेस में ये अफसर शामिल

अलका तिवारी के सेवानिवृत्त होने के बाद राज्य के नये मुख्य सचिव को लेकर जिन अधिकारियों के नाम आगे चल रहे हैं उनमें शैलेश कुमार सिंह, अविनाश कुमार, निधि खरे और अजय कुमार सिंह शामिल है। वरीयता सूची के आधार पर 1991 बैच के आईएएस अधिकारी शैलेश कुमार सिंह को नाम सबसे आगे चल रहा है। वर्तमान में वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव का कार्यभार संभाल रहे हैं। वरिष्ठता सूची के आधार पर शैलेश कुमार सिंह झारखंड के अगले मुख्य सचिव बन सकते हैं।

वहीं मुख्य सचिव की रेस में 1992 बैच की आईएएस अधिकारी निधि खरे का नाम भी आगे चल रहा है। निधि खरे भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इन दोनों अधिकारियों के बाद 1993 बैच के आईएएस अविनाश कुमार के नाम की चर्चा तेज हैं। अविनाश कुमार मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव का पदभार देख रहे हैं। इसके साथ ही मुख्य सचिव की रेस में शामिल 1995 बैच के आईएएस अजय कुमार सिंह स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार देख रहे हैं।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!