कौन बनने जा रहा भाजपा अध्यक्ष? RSS को भेजे गये दो कैबिनेट मंत्रियों के नाम, पर सस्पेंस अभी भी बरकरार

BJP National President: भारतीय जनता पार्टी की ओर से दो कैबिनेट मंत्रियों भूपेंद्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए आरएसएस के पास भेजा गया था। दोनों ही नेता गृह मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं।

Shishumanjali kharwar
Published on: 17 July 2025 1:23 PM IST
BJP National President
X

BJP National President

BJP National President: भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन बनेगा? यह सवाल अभी भी बरकरार है। इस बीच सरकार ने राज्यपालों में बदलाव किया। यहां तक कि राज्यसभा के लिए नेता भी चुन लिये गये है। लेकिन अभी तक भाजपा अध्यक्ष का नाम तय न हो पाना संशय बढ़ा रहा है। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में भी बदलाव हो सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक अधिकारिक तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी के बीच अभी तक कोई सहमति नहीं बन पा रही है। कहा जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष के लिए दो केंद्रीय मंत्रियों के नाम आरएसएस के पास भेजे गये थे। लेकिन किसी एक नाम पर अभी तक अंतिम निर्णय नहीं हो सका है।

उल्लेखनीय है कि जनवरी 2023 में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो गया था। लेकिन लोकसभा चुनावों के चलते पार्टी ने नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया था। सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी की ओर से दो कैबिनेट मंत्रियों भूपेंद्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए आरएसएस के पास भेजा गया था। दोनों ही नेता गृह मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं।

भाजपा को नये युग के लिए तैयार करना जरूरी

आरएसएस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए रबर स्टांप की जगह मजबूत नेतृत्व वाले नेता की खोज कर रही है। आरएसएस का स्पष्ट मत है कि साल 2029 के बाद के नये युग के लिए भाजपा को अभी से तैयार करना बेहद जरूरी है। आरएसएस भाजपा को एक नई पीढ़ी की लिए तैयार करने की रणनीति बना रही है। ऐसे में भाजपा ऐसे मुखिया की तलाश में है जो पीएम नरेंद्र मोदी के बाद भाजपा को संभाल सके और जिसे बूथ स्तर तक के भी कार्यकर्ता पसंद करते हो।

ऐसा नेता जो जमीनी पकड़ रखता हो। सूत्रों के मुताबिक भाजपा और आरएसएस के बीच चली कई मैराथन बैठकों के बावजूद भी किसी एक नाम पर सहमति अभी नहीं बन सकी है। ऐसे में संभावना यह जतायी जा रही है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए संगठन को अभी थोड़ा इंतजार और करना होगा।

भाजपा अध्यक्ष के रेस में और भी कई नाम शामिल

भाजपा अध्यक्ष के नाम को लेकर संगठन और आरएसएस अभी मंथन कर रहा है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं जिसमें यह कहा जा रहा है कि भाजपा इतिहास रचने की तैयारी कर रहा है। इसलिए पार्टी के इतिहास में पहली बार किसी महिला नेता को कमान सौंपने पर विचार चल रहा है। महिला नेताओं में सबसे पहला नाम वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का है। इसके साथ ही वनथी श्रीनिवासन और डी. पुरंदेश्वरी का नाम भी रेस में शामिल है। इसके अलावा मनोहर लाल खट्टर और शिवराज सिंह चौहान का नाम भी चर्चा में है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!