UP Police SI भर्ती 2025 के Notification जारी, जानें कब से शुरू होगा आवेदन

UP Police SI Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया गया है। आइये जानें इस नोटिफिकेशन में क्या कहा गया है।

Sonal Verma
Published on: 12 Aug 2025 4:57 PM IST
Uttar Pradesh Police SI short Notification on X Platform
X

Uttar Pradesh Police SI short Notification

UP Police SI Vacancy 2025: यूपी पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। लम्बे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UP Police Recruitment and Promotion Board) ने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया गया है। ये शॉर्ट नोटिफिकेशन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है। नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक, यपी एसआई में कुल कुल 4545 पदों पर भर्ती की जाएगी। जल्द ही इस भर्ती से संबंधित डिटेल नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा। अभी आवेदन प्रक्रिया या परीक्षा की कोई सटीक तारीख जानकारी नहीं दी गई है।

यूपी एसआई वैकेंसी के लिए योग्यता (UP Police SI Vacancy 2025 Eligibility Criteria)

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वही इस भर्ती के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 28 वर्ष तय की गई है। आरक्षित श्रेणियों को जरूरी छूट दी जाएगी।

यूपी एसआई वैकेंसी 2025 सैलरी (UP Police SI Vacancy 2025 Salary)

इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 6 के अनुसार सैलरी दी जाएगी। इस भर्ती से जुड़ी और अधिक जानकारी डिटेल नोटिफिकेशन आने के बाद देखा जा सकता है।

मार्च में दी गई थी भर्ती की आखरी जानकारी

लाखों अभ्यर्थी काफी समय से यूपी पुलिस एसआई और कांस्टेबल भर्ती शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इसपर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से मार्च में आरक्षी भर्ती के संबंध में जानकारी साझा की गई थी। इसमें यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आधिकारिक रूप से जानकारी दी थी कि आरक्षी स्तर के कुल-19220 पदों का अधियाचन प्राप्त हुआ है। इसके अलावा, यह भी जानकारी सामने आई थी कि एसआई के 4,543 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इस पोस्ट के बाद से ही भर्ती को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई। सोशल मीडिया पर भर्ती जल्द से जल्द शुरू करने की मांग तेज हो गई। इस पर यूजर्स के रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "पिछले 4 महीनों में मुख्यमंत्री से लेकर DGP 20 बार यूपी पुलिस और एसआई भर्ती को लेकर बात कर चुके लेकिन अभी तक भर्ती नहीं दे पाए। छात्रों को और कितना इंतजार करना पड़ेगा।"

1 / 5
Your Score0/ 5
Sonal Verma

Sonal Verma

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!