Shri Krishna Mantra: प्रेमानंद महाराज ने बताया श्रीकृष्ण का सबसे शक्तिशाली मंत्र, इस जन्माष्टमी पर कर लें जाप, दूर होंगे सारे कष्ट

Shri Krishna Powerful Mantra: कृष्ण की नगरी वृंदावन में प्रवचन के दौरान प्रेमानंद महाराज ने बताया है कि, किस तरह भगवान कृष्ण की उपासना कष्टों को हरने की दिव्य शक्ति रखती है।

Jyotsna Singh
Published on: 14 Aug 2025 12:34 PM IST
Bhagwan Shri Krishna Most Powerful Mantra Secrets Premanand Ji Maharaj
X

Bhagwan Shri Krishna Most Powerful Mantra Secrets Premanand Ji Maharaj

Shri Krishna Powerful Mantra: कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूरा देश उमंग और उत्साह से खिल उठता है। जैसे-जैसे ये पावन पर्व करीब आता जा रहा है वृंदावन, मथुरा से लेकर राधाकृष्ण मंदिरों में तैयारियां जोर पकड़ती जा रहीं हैं, कृष्ण की नगरी वृंदावन में प्रवचन के दौरान प्रेमानंद महाराज ने बताया है कि, किस तरह भगवान कृष्ण की उपासना कष्टों को हरने की दिव्य शक्ति रखती है। शास्त्रों में भगवान कृष्ण के कई मंत्र बताए गए हैं। खासतौर से जन्माष्टमी के अवसर पर इन मंत्रों के जाप से आप अपने जीवन में खुशहाली और समृद्धि ला सकते हैं। लेकिन कौन सा मंत्र भगवान कृष्ण का सबसे सिद्ध मंत्र है। इसे लेकर अक्सर लोगों के बीच दुविधा बनी रहती है। आइए जानते हैं प्रेमानंद महाराज द्वारा बताए गए उस दिव्य मंत्र के बारे में-

कृष्ण का हर नाम है कष्टों को हरने वाला


प्रेमानंद महाराज से एक भक्त ने पूछा कि हमें भगवान कृष्ण के सबसे शक्तिशाली मंत्र के बारे में बताइए? महाराज जी ने भक्तों की दुविधा को दूर करते हुए बताया है कि, भगवान कृष्ण के असंख्य नाम हैं। इन सभी नामों में मंत्रों में समान शक्ति विराजमान हैं। किसी एक को भी तुलना में कमतर नहीं आंका जा सकता है। कृष्ण के अनंत नाम हैं, अनंत मंत्र हैं, अनंत ग्रंथ हैं, अनंत पंथ हैं सब सामान प्रभाव रखते हैं। क्योंकि ईश्वर तो अपने हर नाम में बसता है। इसलिए कभी ऐसी भावना ना करें कि यह तो हल्का मंत्र है, हल्का नाम है या वह बहुत गुरु नाम है। सब नाम एक समान दिव्य और सर्व शक्तिशाली हैं। सभी में एक जैसा ईश्वरीय प्रभाव विराजमान है। जो नाम हृदय प्रिय लगे। उसे ही हृदय से जपना चाहिए। आपको जो गुरु देव नाम मंत्र दे दें उसे ही निरंतर जपना चाहिए। इसलिए किसी मंत्र या नाम को कम न समझें। अब ये हमारे ऊपर है कि हम कितनी श्रद्धा और कितनी लगन से जपते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि, अगर हमें कोई मंत्र मिल जाए और हम उसका नियमित जाप नहीं करें तो इससे हमें कोई लाभ नहीं हासिल होगा। अगर हम नियम से राम-राम या कृष्ण कृष्ण का जाप अंतर्मन में करते रहें तो ये नामजाप जीवन में बड़ा बदलाव लाने की शक्ति रखता है।

सभी समस्याओं से मुक्ति दिलाने वाला शांतिशाली मंत्र


प्रेमानंद महाराज ने बताया कि, अगर आपका जीवन कई परेशानियों से जूझ रहा है तो ’कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत: क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।’ इस महान शक्तिशाली मंत्र का 108 बार जप कर लेना। इस अनुष्ठान को करने से आपके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाएंगे

1 / 4
Your Score0/ 4
Admin 2

Admin 2

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!