TRENDING TAGS :
मालेगांव केस में BJP का Congress पर तीखा हमला! कहा - राहुल-सोनिया अब हिंदुओं से मांगे माफी
Malegaon blast case: यह फैसला आने के बाद बीजेपी के नेता किरीट सोमैया ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला कांग्रेस और गांधी परिवार के लिए एक तगड़ा तमाचा है।
Malegaon blast case (photo credit: social media)
Malegaon blast case: साल 2008 में महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए बम ब्लास्ट मामले में आज 31 अगस्त, गुरुवार को करीब 17 साल बाद फैसला सुनाया गया है। इसमें भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और पूर्व सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित सहित सभी 7 आरोपियों को विशेष अदालत ने बरी कर दिया है। यह फैसला आने के बाद बीजेपी के नेता किरीट सोमैया ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला कांग्रेस और गांधी परिवार के लिए एक तगड़ा तमाचा है। साथ ही सोमैया ने यह भी कहा कि, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को देश के हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।
भगवा आतंकवाद जैसा कुछ नहीं...
छत्रपति संभाजीनगर में मीडिया से बातचीत सोमैया ने कहा, कई सालों तक मुस्लिम वोटबैंक को खुश करने के लिए हिंदुओं को परेशान किया गया था, लेकिन अब यह सिद्ध हो गया है कि हिंदू धर्म राष्ट्रवाद में भरोसा रखता है। भगवा आतंकवाद जैसा कुछ नहीं है। सोमैया ने कांग्रेस की राजनीति की कड़े तौर पर आलोचना करते हुए कहा कि, यह पार्टी हमेशा से मुस्लिम वोटबैंक के लिए कार्य करती आयी है।
हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता
सोमैया ने आरोप लगाए कि गांधी परिवार का उद्देश्य हिंदुओं को ज़लील करने और मुस्लिमों को प्रसन्न करने का रहा है। अपने मुस्लिम वोटबैंक के लिए कांग्रेस पाकिस्तानी आतंकवादियों के लिए भी सहानुभूति व्यक्त करती आयी है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने मालेगांव के माध्यम से हिंदू आतंकवाद और भगवा आतंकवाद को साबित करने की कोशिश की थी, लेकिन आज यह सिद्ध हो गया कि कोई भी हिंदू कभी भी आतंकवादी नहीं हो सकता है। साथ ही उन्होंने मांग की कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी देश और हिंदुओं से माफी मांगें।
शिवसेना सांसद का भी आरोप
सोमैया के साथ ही शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने भी मालेगांव मामले में आज सामने आये फैसले के माध्यम कांग्रेस पर तगड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने वोटबैंक की राजनीति के लिए हिंदुओं पर आरोप लगाने का काम किया था। कांग्रेस की ओर से यह साबित करने का प्रयास किया गया कि भगवा आतंकवाद है, लेकिन अदालत ने उसके मुंह पर ज़ोरदार तमाचा मार दिया।
मालेगांव मामला ?
आपको बता दे, साल 2008 29 सितंबर की रात मालेगांव के भिक्कू चौक के पास एक मोटरसाइकिल में बम लगा विस्फोट किया गया था। इसमें 6 लोगों की जान चली गयी थी, जबकि लगभग 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते ने इस मामले की जांच शुरु की थी और इसमें साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जैसे हिंदू दक्षिणपंथी समूहों से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उस वक़्त ऐसा बताया गया था कि जिस बाइक में विस्फोट हुआ वह साध्वी प्रज्ञा के नाम पर थी। हालांकि जांच के दौरान यह साबित नहीं हो पाया।
इन नेताओं ने भी दी कड़ी प्रतीक्रिया
आज गुरुवार को यह बड़ा फैसला आने के बाद सरकार और विपक्ष के कई नेताओं पर जमकर हमला बोल रही है। भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, कांग्रेस की हिंदू आंतकवाद की साजिश पर पानी फिर गया है। रवि किशन ने कहा, कांग्रेस ने भगवा आंतकवाद शब्द गढ़ा, उन्हें देश के सभी हिंदूओं से माफी मांगनी चाहिए। देवेंद्र फडणवीस ने कहा, आंतकवाद कभी भगवा नहीं था। असदुद्दीन ओवैसी न कहा, NIA ने जानबूझकर बेहद लापरवाही से जांच की। अखिलेश यादव ने कहा, इस घटना में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!