TRENDING TAGS :
Ind vs Aus Women's World Cup 2025 Semi Final: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी
Ind vs Aus Women's World Cup 2025 Semi Final: वनडे महिला विश्व कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने हैं।
Ind vs Aus Women's World Cup 2025 Semi Final: वनडे महिला विश्व कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल के लिए आज भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया। इसे लेकर नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, और इसी के साथ शुरू हुई रोमांच की असली जंग।
टीम इंडिया में शेफाली की वापसी, बढ़ी उम्मीदें
भारतीय फैंस के लिए इस मुकाबले की सबसे बड़ी खुशखबरी रही शेफाली वर्मा की वापसी। लंबे समय बाद टीम में लौटी शेफाली से सबको बड़ी पारी की उम्मीद है। उन्होंने पिछला वनडे करीब एक साल पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस बार उन्हें चोटिल प्रतिका रावल की जगह मौका मिला है, जिन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 308 रन बनाए थे लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल होकर बाहर हो गईं। टीम में हरलीन देओल और उमा छेत्री को आराम दिया गया है, जबकि क्रांति गौड़ और ऋचा घोष की वापसी ने टीम को मजबूती दी है। कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना की जोड़ी से एक बार फिर फैंस को बड़ी उम्मीदें हैं।
ऑस्ट्रेलिया में भी बदले समीकरण
ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी कुछ बदलाव हुए हैं। कप्तान एलिसा हीली की वापसी ने टीम को नई ऊर्जा दी है। सोफी मोलिनेक्स को जॉर्जिया वेयरहैम की जगह शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया की ताकत हमेशा से उसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का संतुलन रही है, और इस बार भी टीम इसी पर भरोसा कर रही है।
बारिश डाल सकती है रोड़ा
डीवाई पाटिल की पिच इस मुकाबले के लिए बल्लेबाजों का स्वर्ग मानी जा रही है। हाल ही में इसी पिच पर श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच रन बरसे थे। अगर आज बारिश ने दखल दी, तो मुकाबला रिजर्व डे में खेला जाएगा।
इतिहास रचने की दहलीज पर मेगन शट्ट
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मेगन शट्ट इस मैच में एक खास उपलब्धि हासिल कर सकती हैं। वह अब तक विश्व कप के 28 मुकाबलों में 39 विकेट ले चुकी हैं। सिर्फ एक विकेट और मिलते ही वह लिनेट एन फुलस्टन को पीछे छोड़ देंगी और महिला वर्ल्ड कप इतिहास में 40 विकेट लेने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई बन जाएंगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!






