TRENDING TAGS :
Couples Best Destination: 1 लाख के बजट में विदेश में हनीमून! अब देर किस बात की? बैग पैक कीजिए, पासपोर्ट निकालिए और उड़ान भरिए – वो भी बजट में!
Couples Best Destination: आज भी कुछ ऐसी खूबसूरत विदेशी जगहें हैं, जहां आप सिर्फ 70 हजार से लेकर 1 लाख रुपए के भीतर शानदार हनीमून मना सकते हैं।
Best Destination for Newly Wedded Couples (Image Credit-Social Media)
Best Destination for Newly Wedded Couples: हर कपल की ख्वाहिश होती है कि जिंदगी की नई शुरुआत खूबसूरत और बेहद खास हो। शादी के बाद हनीमून वही पल होता है, जब आप अपने जीवन का यादगार समय बिताते हैं और रिश्ते की मजबूत नींव रखते हैं। लेकिन जब बात विदेश में हनीमून ट्रिप की होती है, तो बजट एक बड़ा सवाल बनकर खड़ा हो जाता है। वीजा, फ्लाइट टिकट, होटल, खाना और घूमने का खर्च मिलाकर विदेश ट्रिप महंगी लगने लगती है। लेकिन मौजूदा समय का ट्रेड भी बन चुकीं हैं। लेकिन बजट जिसमें बड़ी बाधा बनता है। लेखन आज भी कुछ ऐसी खूबसूरत विदेशी जगहें हैं, जहां आप सिर्फ 70 हजार से लेकर 1 लाख रुपए के भीतर शानदार हनीमून मना सकते हैं। आइए जानते हैं उन बेहतरीन विदेशी जगहों के बारे में जहां वीजा झंझट नहीं, ट्रिप सस्ती और अनुभव बेहद रोमांटिक होता है।आपके हनीमून को खास बनाने वाली ये जेब-फ्रेंडली विदेशी डेस्टिनेशन के बारे में-
भूटान – सुख, शांति और प्राकृतिक सौंदर्य का संगम
भूटान को 'हैप्पीनेस का देश' कहा जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, शुद्ध हवा, शांत पहाड़ और साफ-सुथरे शहर आपके हनीमून को यादगार बना देंगे। भारत से भूटान की दूरी कम है और भारतीय नागरिकों को वीजा की जरूरत भी नहीं पड़ती।
यहां क्या देखें -
पारो घाटी, थिंपू, टाइगर नेस्ट मोनास्ट्री, पुनाखा।
रहने का खर्च: 2-3 स्टार होटल ₹1500–₹2500/नाइट। यहां की खास बात है शांत वातावरण और रोमांटिक मौसम
भूटान घूमने के लिए यात्रा बजट- ₹60,000 – ₹70,000
वीजा- नहीं चाहिए
फ्लाइट या ट्रेन- फ्लाइट महंगी हो तो बाय रोड या ट्रेन से जाएं (सिलीगुड़ी/न्यू जलपाईगुड़ी तक)।
नेपाल – दिल के करीब, जेब के भी करीब
भारत का पड़ोसी देश नेपाल, बर्फीले पहाड़ों, प्राचीन मंदिरों और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए प्रसिद्ध है। हनीमून के लिए यह एक आदर्श गंतव्य है, जहां बजट कम और रोमांस ज्यादा मिलेगा।
यहां क्या देखें-
पोखरा, काठमांडू, नागरकोट, जनकपुर
रहने का खर्च-₹1000 – ₹2000 प्रति नाइट
खास बात- बिना वीजा, कम दूरी, हिमालय की गोद में सुकून।
बजट: ₹50,000 – ₹70,000
वीजा- नहीं चाहिए
फ्लाइट: ₹6,000 – ₹7,000 (डील मिलने पर), सड़क मार्ग भी एक विकल्प
श्रीलंका - ट्रॉपिकल वाइब्स और सी बीच पर खूबसूरत नजारा
श्रीलंका, अपनी सुनहरी रेत, मंदिरों, हरे-भरे टी गार्डन और सस्ती कीमतों के लिए जाना जाता है। यदि आप समुद्र किनारे समय बिताना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है।
यहां क्या देखें - कोलंबो, कैंडी, गॉल, मिरिसा, नुवारा एलिया।
रहने का खर्च: ₹2000 – ₹3000/नाइट
यहां की खास बात- सस्ते टिकट, ट्रॉपिकल हनीमून का परफेक्ट अनुभव
यात्रा बजट- ₹60,000 – ₹80,000।
वीजा- ई-वीजा (₹1500 के आसपास)
फ्लाइट- ₹8000 – ₹9000 प्रति व्यक्ति।
थाईलैंड – नाइटलाइफ, शॉपिंग और समंदर
थाईलैंड लंबे समय से भारतीयों के लिए किफायती विदेश यात्रा का केंद्र रहा है। बैंकॉक, फुकेत, पटाया जैसे शहर न सिर्फ रोमांटिक हैं बल्कि बजट फ्रेंडली भी हैं।
यहां क्या देखें - फुकेत, क्राबी, बैंकॉक, पटाया
रहने का खर्च: ₹2000 – ₹4000/नाइट (3 स्टार होटल)
यहां की खास बात- शानदार नाइटलाइफ, समुंदर किनारे रिसॉर्ट्स।
यात्रा बजट- ₹80,000 – ₹1,00,000
वीजा- ऑन अराइवल (₹2000 के करीब)
फ्लाइट- ₹12,000 – ₹15,000 प्रति व्यक्ति (ऑफ सीजन में सस्ता)।
मलेशिया – मल्टी-कल्चर का मजा और बजट में हनीमून
मलेशिया में आपको एडवेंचर, समुंदर, फूड और संस्कृति सब कुछ मिलेगा। हनीमून के लिए यह डेस्टिनेशन थोड़ा मॉडर्न है लेकिन बजट के भीतर है।
यहां क्या देखें- कुआलालंपुर, लैंगकावी, जॉर्ज टाउन, कैमरोन हाइलैंड्स
रहने का खर्च: ₹2500 – ₹4000/नाइट।
यहां की खास बात - हाई टेक शहर और शांत द्वीपों का संगम।
यात्रा बजट- ₹85,000 – ₹1,00,000
वीजा- ई-वीजा (₹2500 तक)
फ्लाइट- ₹15,000 – ₹20,000 (राउंड ट्रिप)
बजट ट्रिप प्लानिंग के टिप्स
- ऑफ सीजन में जाएं- अप्रैल-जून और अगस्त-सितंबर में टिकट और होटल सस्ते होते हैं।
- डील्स का फायदा उठाएं- फ्लाइट और होटल के लिए स्काईस्कैनर, गोइबिबो, मकेमाईट्रिप, और बुकिंग डॉट कॉम जैसे पोर्टल्स से ऑफर्स देखें।
- कम ट्रैवलिंग, ज्यादा रोमांस- कम जगहें चुनें लेकिन ज्यादा समय बिताएं।
- लोकल फूड ट्राय करें- महंगे रेस्टोरेंट की बजाय स्ट्रीट फूड से स्वाद भी मिलेगा और खर्च भी बचेगा।
- साझा ट्रांसपोर्ट लें- टैक्सी की बजाय लोकल बस या मेट्रो से घूमें। 1 लाख रुपये का बजट सुनकर भले ही विदेश यात्रा सपना लगे, लेकिन सही योजना और समझदारी से प्लानिंग करें तो आप अपने जीवन के सबसे खूबसूरत पलों को विदेश में बेहद खास और यादगार बना सकते हैं। भूटान, नेपाल और श्रीलंका जैसे देश तो आपको 70 हजार में भी शानदार हनीमून अनुभव दे सकते हैं। वहीं थाईलैंड और मलेशिया जैसे देश 1 लाख तक के बजट में फिट बैठते हैं।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge