Bullet Train in India: मुंबई से लेकर अहमदाबाद में दौड़ेंगी जापानी बुलेट ट्रेन, जानिए इसकी खूबियां

मुंबई-अहमदाबाद के बीच जापान की E-10 शिंकानसेन बुलेट ट्रेन को चलाने की योजना की तैयारी की जा रही है।

Jyotsna Singh
Published on: 31 Aug 2025 6:08 PM IST
Mumbai–Ahmedabad Bullet Train
X

Mumbai–Ahmedabad Bullet Train (Image Credit-Social Media)

Mumbai–Ahmedabad Bullet Train: वो दिन अब दूर नहीं जब मुंबई से लेकर अहमदाबाद में अब जापानी बुलेट ट्रेन रफ्तार भरती नजर आएगी। असल में इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय जापान दौरे पर हैं। वहां उन्होंने जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ व्यापारिक संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से कई मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं।

इस चर्चा में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का जिक्र भी शामिल है। इन दोनों शहरों के बीच जापान की E-10 शिंकानसेन बुलेट ट्रेन को चलाने की योजना की तैयारी की जा रही है। तूफानी गति से भागने वाली ये ट्रेन 320 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार भर सकती है। इन ट्रेनों को यदि हरी झंडी मिल जाती है तो इससे मुंबई से अहमदाबाद का सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी। ये ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद का सफर मात्र 2 घंटे में पूरा करने की क्षमता रखती हैं।

2027 तक पहले चरण के पूरे होने की संभावना

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह परियोजना कोई नवीन परियोजना नहीं है बल्कि अबसे 8 वर्ष पूर्व ही 14 सितंबर, 2017 को मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की आधारशिला रखी जा चुकी है। E-10 शिंकानसेन बुलेट ट्रेन परियोजना की कुल लंबाई

508 किलोमीटर है। इस परियोजना का 352 किलोमीटर हिस्सा गुजरात और 156 किलोमीटर हिस्सा महाराष्ट्र में स्थापित है।

इस परियोजना की शुरुआती देरी के बाद अब इस काम को तेजी से पूरा किया जा रहा है। जिसका लगभग 70 प्रतिशत निर्माण कार्य अब तक पूरा भी हो चुका है। उम्मीद है कि गुजरात में पहले चरण का काम 2027 तक और 2030 तक यह परियोजना पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगी।

E10 बुलेट ट्रेन डिजाइन

जापानी E10 सीरिज की बुलेट ट्रेनों का डिजाइन भी बेहद आकर्षक है। ये वहां के प्रसिद्ध फूल सकुरा या चेरी ब्लॉसम फूलों की डिजाइन से सुसज्जित नजर आएगी। इस ट्रेन की सबसे बड़ी खूबी है कि यह भूकंप-रोधी है। यानी भूकंप आने पर भी यात्री सुरक्षित रहेंगे।

भूकंप के दौरान ट्रेन को पटरी से उतरने से रोकने के लिए E10 में 'L-आकार के वाहन गाइड' का इस्तेमाल किया गया है। इसमें कंपन और झटकों को कम करने और नुकसान को सीमित करने के लिए लेटेर्ल्स डैम्पर्स भी हैं, जो पटरी से उतरने से रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करते हैं।

E5 ट्रेनों की तुलना में E10 में सामान रखने के लिए ज्यादा जगह, दिव्यांगों के लिए विशेष खिड़की वाली सीटें और एक नया सीटिंग लेआउट होगा।

भारत की योजना में जापान की बुलेट ट्रेन E5 शिंकानसेन सीरिज की ट्रेन शामिल थी, लेकिन मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की शुरुआत में आई देरी के कारण ये योजना स्थगित हो गई। लेकिन अब जापान में इससे बेहतर नई तकनीक की ट्रेन आ चुकी है। भारत अब जापान से नेस्ट जनरेशन की ट्रेन E10 ट्रेन को संचालित किए जाने की तैयारी कर रहा है।

नेस्ट जनरेशन E10 ट्रेन की खूबियां

E10 की अधिकतम रफ्तार 320 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें आधुनिक ब्रेक सिस्टम और उन्नत इंजन का इस्तेमाल किया गया है। नेस्ट जनरेशन E10 ट्रेन की तुलना की बात करें तो इसके पहले E5 2011 में लॉन्च किया गया था। इस ट्रेन में कुल 10 कोच हैं। जिसमें 730 यात्री एक साथ सफर कर सकते हैं। जिसकी रफ्तार 320 किलोमीटर प्रति घंटा आंकी गई है।

जापानी बुलेट ट्रेन E3 को 1997 में प्रयोग में लाया गया था। इसकी अधिकतम गति 275 किलोमीटर प्रति घंटा है।

6 से 7 कोच वाली ये ट्रेन 350 यात्रियों को बिठाने की क्षमता रखती है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Admin 2

Admin 2

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!