TRENDING TAGS :
क्यों कोलकाता को कहा जाता है ब्लैक सिटी, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
Kolkata as Black City : कोलकाता भले कई चीज़ों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो लेकिन एक बात है जिसके लिए ये प्रसिद्ध है वो है इसका नाम जिसे 'ब्लैक सिटी' कहा जाता है।
Kolkata as Black City (Image Credit-Social Media)
Kolkata as Black City: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकत्ता का इतिहास बेहद रोचक रहा है साथ ही ये शहर अपनी ऐतिहासिक इमारतों, समृद्ध संस्कृति और खान पान के लिए भी प्रसिद्ध है। ये शहर हुगली नदी के किनारे बसा है जहाँ आपको गली-गली में कला, साहित्य, संगीत और रंगमंच के दीवाने मिल जायेंगें। लेकिन वहीँ इस शहर को ब्लैक सिटी भी कहा जाता है। क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों?
कोलकाता को क्यों कहते हैं ब्लैक सिटी
कोलकाता भले ही इन सभी चीज़ों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो लेकिन एक बात और है जिसके लिए ये प्रसिद्ध है वो है इसका नाम जिसे 'ब्लैक सिटी' कहा जाता है। लेकिन इस नाम के पीछे का क्या कारण है ये बहुत कम लोग ही जानते हैं। आखिर क्या है इसके पीछे की कहानी और क्यों इस शहर का ये नाम पड़ा इसके लिए हमे इतिहास के पन्नों को पलटना पड़ेगा। जहाँ कोलकाता सिटी ऑफ़ जॉय के नाम से प्रसिद्ध है उसे आखिर काली नगरी नाम क्यों दिया गया? आइये इससे जुड़ा इतिहास आपको बताते हैं।
काली नगरी के पीछे का इतिहास
आपको बता दें कि कोलकाता को ब्लैक सिटी कहने का दो बड़ा कारण है। दरअसल साल 1756 में ब्लैक होल की घटना हुई थी जिसकी वजह से इस शहर को ये नाम दिया गया। इस दौरान एक छोटे से जेल में (जिसे ब्लैक होल कहा जाता है) बहुत सारे सैनिकों को एक रात बंद कर दिया गया था। जेल में इतनी तादाद में लोगों को बंद कर दिया गया कि कई लोगों की मौत दम घुटने से हो गयी। जिसके बाद इसका नाम ब्लैक सिटी के नाम से मशहूर हो गया।
ब्रिटिश शासन के दौरान हुआ कुछ
कोलकाता को काली नगरी नाम देने के पीछे ब्रिटिश काल का सच बेहद हैरान करने वाला है। दरअसल उस समय अंग्रेजों ने काेलकाता को दो हिस्सों में बांट दिया था। पहला व्हाइट टाउन और दूसरा ब्लैक टाउन। ब्लैक टाउन में जहाँ अंग्रेज और बाकी यूरोप के लोग रहते थे वो बेहद साफ़ सुथरा और तमाम सुख सुविधाओं से भरा हुआ था वहीँ ब्लैक टाउन में भारतीय लोग रहते थे, जो एक घनी आबादी वाला हिस्सा था। यहाँ गरीबी और गन्दगी व्याप्त थी।
इसके साथ ही कोलकाता में हमेशा से माँ काली की पूजा की जाती रही है। कोलकाता वासी माँ काली के भक्त होते हैं। वहीँ अगर आप कभी नवरात्री के समय यहाँ आते हैं तो आपको यहाँ की रौनक मोह लेगी। वहीँ यहाँ का काली घाट मंदिर बेहद प्रसिद्ध है। ऐसे में काली नगरी के लिए ये कारण भी है। इसके साथ ही अगर आप कोलकाता जाने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि यहाँ कई ऐसी जगहें हैं जहाँ आप घूम सकते हैं। जिसमे लोगों को यहाँ का इंडियन म्यूजियम काफी पसंद आता है। इसके साथ ही आप यहाँ सॉल्ट लेक सिटी,पार्क स्ट्रीट, दक्षिणेश्वर मंदिर, न्यू मार्केट, विक्टोरिया मेमोरियल और प्रिंसेप घाट जैसी कई जगहें घूम सकते हैं। इतना ही नहीं यहाँ का हावड़ा ब्रिज लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहता है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!