UP में ताबड़तोड़ तबादला, 66 PCS के बाद 12 और अफसर इधर से उधर, अपर आयुक्त लखनऊ मंडल बने राकेश कुमार पटेल

PCS Transfer in UP: रविवार देर रात यूपी सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 66 पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। इसके बाद सोमवार सुबह भी 12 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 28 July 2025 1:14 PM IST
PCS Transfer in UP
X

PCS Transfer in UP

PCS Transfer in UP: उत्तर प्रदेश में इन दिनों तेजी से तबादला एक्सप्रेस चल रही है। रविवार देर रात यूपी सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 66 पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। इसके बाद सोमवार सुबह भी 12 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। नियुक्ति विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक अपर जिलाधिकारी (नगर) आगरा अनूप कुमार को संयुक्त निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय लखनऊ के पद पर नई तैनाती दी गयी है।

वहीं प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ यमुनाधर चौहान को अपर जिलाधिकारी (नगर) आगरा के पद पर भेजा गया है। उपजिलाधिकारी कन्नौज रामकेश सिंह को प्रबंध प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ बनाया गया है। वहीं अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अमरोहा बृजेश कुमार त्रिपाठी को संयुक्त निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय लखनऊ के पद पर स्थानांतरित किया गया है। अपर आयुक्त मेरठ मंडल गरिमा सिंह को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अमरोहा बनाया गया है।


अपर जिलाधिकारी (वि/रा) कासगंज राकेश कुमार पटेल को अपर आयुक्त लखनऊ मंडल के पद पर की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वहीं नगर मजिस्ट्रेट इटावा दिग्विजय प्रताप सिंह को अपर जिलाधिकारी (वि/ रा) कासगंज बनाया गया है। उपजिलाधिकारी इटावा राजेंद्र बहादुर को यहीं पर नगर मजिस्ट्रेट का पदभार सौंपा गया है।

अपर जिलाधिकारी (वि/रा) रामपुर अम्बरीश कुमार बिन्द को अपर आयुक्त मेरठ मंडल बनाया गया है। नगर मजिस्ट्रेट रामपुर संदीप कुमार वर्मा को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) रामपुर के पद पर नई तैनाती दी गयी है। उपजिलाधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण रेशमा सहाय को उपजिलाधिकारी कन्नौज बनाया गया है। वहीं उपजिलाधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण रेणुका दीक्षित को उपजिलाधिकारी इटावा के पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

रविवार को हुए थे 66 पीसीएस अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात 66 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया था। अलग-अलग जनपदों में तैनात एसडीएम को इधर से उधर किया गया। स्थानांतरण के दौरान जिन्हें अलग-अलग विभागों में भेजा गया। उनमें 42 अधिकारियों को उपजिलाधिकारी, 17 अधिकारियों को नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त और चार अधिकारियों को विशेष कार्याधिकारी के पद पर कार्यभार सौंपा गया है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!