TRENDING TAGS :
उलेमा-ए-इकराम ने अखिलेश को दोबारा मुख्यमंत्री बनने की दुआ ! नेताजी के नक्शे-कदम पर चल रहे हैं अखिलेश
पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश
Lucknow News: Photo-News track
UP News: यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए उलेमा-ए-इकराम के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान उलेमा-ए-इकराम ने अखिलेश यादव को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की दुआ दी और एक स्वर में उनके प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव, नेताजी मुलायम सिंह यादव के बताए रास्ते पर चल रहे हैं और हम सभी पूरी ताकत से सपा के साथ हैं।
अखिलेश यादव ने उलेमा-ए-इकराम का आभार जताते हुए कहा कि सपा का हर वर्ग से भावनात्मक रिश्ता है। उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा शासन में अन्याय और अत्याचार चरम पर है। कानून का राज खत्म हो गया है और निर्दोषों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। मॉब लिंचिंग की घटनाएं, पुलिस हिरासत में मौतें और सत्ता के दुरुपयोग के मामले आम हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को हर क्षेत्र में बर्बाद कर दिया है। किसानों, नौजवानों, छात्रों और बुनकरों तक की कहीं सुनवाई नहीं हो रही। भाजपा सिर्फ नफरत की राजनीति करती है।
पीडीए की नीति के तहत सभी वर्गों का कल्याण: अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को कमजोर करने में अहम भूमिका निभाई थी और अब 2027 में बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का समय आ गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना की जाएगी और पीडीए की नीति के तहत सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित किया जाएगा।
भाजपा की साजिशों से सावधान रहना जरूरी
पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए भाजपा की साजिशों से सावधान रहना जरूरी है। भाजपा चुनाव में हर स्तर पर बेईमानी करती है, इसलिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!