TRENDING TAGS :
Aligarh News: भारतीय किसान यूनियन (भानु) किसानों के हक की लड़ाई जारी रखेगा - कृष्णा ठाकुर
Aligarh News: सुमित ठाकुर ने कहा कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में समितियों पर खाद उपलब्ध कराई जाए, अन्यथा की स्थिति में भारतीय किसान यूनियन (भानु) जिले की सभी सहकारी समितियों पर तालाबंदी कर आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
भारतीय किसान यूनियन (भानु) किसानों के हक की लड़ाई जारी रखेगा - कृष्णा ठाकुर (Photo- Newstrack)
Aligarh News: अलीगढ़, उत्तर प्रदेश: भारतीय किसान यूनियन (भानु) के युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने लोधा क्षेत्र के गांव जिरौली डोर में किसानों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए एक बैठक आयोजित की और किसानों से विस्तृत चर्चा की। भाकियू (भानु) ने इस दौरान तहसील कोल में अपने संगठन का विस्तार भी किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक की अध्यक्षता राजेश कुमार सिंह ने की, और संचालन विजय कुमार सिंह ने किया। जिला अध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने किसानों की सबसे प्रमुख समस्या बिजली की आपूर्ति को बताया। उन्होंने कहा कि इस समय किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए बिजली की अत्यंत आवश्यकता है, लेकिन बिजली विभाग रोस्टर के अनुसार बिजली की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। उन्होंने मांग की कि किसानों को रोस्टर के अनुसार बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
प्रदेश मीडिया प्रभारी सुमित ठाकुर ने सहकारी समितियों पर खाद की किल्लत का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में समितियों पर खाद उपलब्ध कराई जाए, अन्यथा की स्थिति में भारतीय किसान यूनियन (भानु) जिले की सभी सहकारी समितियों पर तालाबंदी कर आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए देवेन्द्र कुमार को तहसील अध्यक्ष कोल नियुक्त किया। इसके अतिरिक्त, मनीष ठाकुर को जिला उपाध्यक्ष, पंकज कुमार को तहसील उपाध्यक्ष, हरीश सूर्यवंशी को तहसील महासचिव, रिंकू सिंह को तहसील सचिव, प्रदीप प्रधान को तहसील उपाध्यक्ष, सोनू को तहसील संगठन मंत्री, संजय सिंह को तहसील प्रभारी कोल, और राम कुमार को तहसील महामंत्री बनाया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शेर मोहम्मद, जिला सचिव विजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु पंडित, गौरव, संदीप सिंह, पंकज ठाकुर, रुपेन्द्र कुमार आदि सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!