Aligarh News: अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश 2047 अभियान पर प्रबुद्धजनों की ओरिएंटेशन वर्कशॉप

Aligarh News: वर्कशॉप में IT, सुरक्षा, ई-गवर्नेंस और डिजिटल प्लेटफार्म पर चर्चा, विकास, स्वास्थ्य और यातायात सुधार पर सुझाव दिए गए।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 8 Sept 2025 5:40 PM IST
Aligarh News: अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश 2047 अभियान पर प्रबुद्धजनों की ओरिएंटेशन वर्कशॉप
X

अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश 2047 अभियान पर प्रबुद्धजनों की ओरिएंटेशन वर्कशॉप   (photo; social media )

Aligarh News: उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के तहत मुख्यमंत्री के विकसित उत्तर प्रदेश विजन 2047 को साकार करने के लिए प्रबुद्धजनों की ओरिएण्टेशन वर्कशॉप का आयोजन सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक के.डी. दीक्षित की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में किया गया। प्रबुद्धजनों ने सामूहिक रूप से कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश के विजन को युवाओं की भागीदारी और नवाचार से जोड़ा जाना आवश्यक है। वर्कशॉप में ’’आईटी, इमर्जिंग प्रोद्योगिकी, सुरक्षा एवं सुशासन विषय पर विशेष चर्चा करते हुए बल दिया गया कि ई-गवर्नेंस, डिजिटल प्लेटफार्म और बिग डेटा जैसी तकनीकों के माध्यम से प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक पारदर्शी और जनसुलभ बनाया जा सकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य अतिथि के.डी. दीक्षित ने कहा कि भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। हमें विश्वास है कि इसी गति के साथ हम 2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश एवं विकसित भारत के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे।

बेहतर कार्ययोजना बनाने में मदद

प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने ओरिएण्टेशन वर्कशॉप में आए प्रबुद्धजनों को आश्वस्त किया कि आप द्वारा दिए गए अमूल्य सुझावों से आमजन के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाने में मदद मिलेगी और प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।

जिलाध्यक्ष व्यापार प्रतिनिधि मण्डल कमल गुप्ता ने समृद्धि, सुरक्षा और सशक्त श्रमिकों के साथ विकसित भारत के निर्माण के साथ अपनी बात को आरम्भ करते हुए कहा कि श्रमिकों को पेंशन, स्वास्थ्य बीमा, आवास, बच्चों को मुफ्त शिक्षा, डिजिटल प्लेटफार्म के साथ कार्यस्थल पर गरिमा, लैंगिंक समानता, श्रम कानूनों का सरलीकरण और ई-पोर्टल के माध्यम से वादों के निपटन की सुविधा प्रदान की जाए। व्यापारी नेता दिनेश कुमार अग्रवाल ने प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाने, व्यस्तम मार्गों पर फ्लाईओवर, मुख्य मार्गों पर साइनेज, पर्यावरणीय स्थिरता, जनसंख्या नियंत्रण एवं बेरोजगारी के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही। उद्यमी दिनेश शास्त्री ने श्रमिकों एवं नागरिकों को साइबर संबंधी जानकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की बात कही। विनीत सिंह ने सरकारी सपत्तियों के उचित रखरखाव एवं कब्जामुक्ति के साथ ही बैंकिंग सेवाओं में सुधार करने की बात कही।

मृदा परीक्षण की व्यवस्था लागू करने का सुझाव

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रबंधक एनआरएलएम समीर शर्मा ने फर्जी बैंक एकाउण्ट की पहचान के लिए री-केवाईसी और सरकार के स्तर से अनिवार्य रूप से मृदा परीक्षण की व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया। एनआरएलएम से क्लस्टर प्रबंधक नीरज देवी ने विकसित उत्तर प्रदेश के लिए ग्रामीण विकास का अनदेखा न करने के साथ ही स्थानीय समस्याओं को दूर करते हुए आरआरसी सेंटर की उपयोगिता सिद्ध करने की बात कही। नमो ड्रोन दीदी सीमा सिंह ने नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए किसानों को समय की मांग के अनुरूप आवश्यकतानुसार उर्वरकों का प्रयोग करने पर बल दिया।

देवेन्द्र वार्ष्णेय ने नागरिकों के कर्तव्य एवं जिम्मेदारियों के साथ ही स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं यातायात नियमों को अनिवार्य रूप से पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाए जाने पर बल दिया। मो0 कामरान ने डिजिटल माध्यम से शिकायत निवारण एवं योजनाओं के सरलीकरण व ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में समान सेवाओं की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया। संदीप शर्मा ने यातायात एवं अतिक्रमण की समस्याओं का स्थाई निदान सुनिश्चित कराने की बात कही। ममता शर्मा ने विद्यालयों, कार्यालयों, संस्थानों एवं सुरक्षा बलों के लिए समय-समय पर स्ट्रेस मैनेजमेंट वर्कशॉप आयोजित कराने का सुझाव दिया। सूचना विभाग से माधव शर्मा ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं एवं यातायात व्यवस्था में सुधार को दृष्टिगत रखते हुए जेएनएमसी की क्वार्सी बाईपास से सीधी कनेक्टिविटी स्थापना पर बल दिया। शिक्षक अरूण कुमार शर्मा ने संस्कारयुक्त शिक्षा, बाल वाटिकाओं का विस्तार एवं जीडी दीक्षित ने निगरानी समितियों को प्रभावी बनाए जाने का सुझाव दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पूर्व उप श्रम आयुक्त नदीम अहमद, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह एवं सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यशाला में उत्तर प्रदेश में विगत 08 वर्ष में हुए प्राप्त की गई। उपलब्धियों का तुलनात्मक विवरण प्रस्तुत करते हुए 2047 तक की कार्ययोजना का प्रस्तुतिकरण किया गया। साईबर क्राइम थाना से एसआई अमित चौहान, रोहन लाल ने डिजिटली युग में बदलते अपराध के तरीकों के साथ डिजिटल अरैस्ट एवं अन्य प्रकार के साईबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला के अंत में फिरदौस रजा, मिथलेश कुमार अग्रवाल एवं अंकुर भदौरिया ने स्वच्छता पर विशेष जानकारी देते हुए। स्वच्छता सपथ दिलाई। कार्यशाला का संचालन श्रम निरीक्षक आशीष अवस्थी द्वारा किया गया।

1 / 7
Your Score0/ 7
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!