Auraiya News: दिबियापुर में कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण की दिशा में अहम कदम, एमआरएफ सेंटर का शुभारंभ

Auraiya News: एमआरएफ सेंटर में मैन्युअल और मशीनरी दोनों माध्यमों से कचरे का निस्तारण किया जाएगा। यहाँ कांच, प्लास्टिक, लोहे जैसी सामग्रियों को अलग-अलग करने की आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

Ashraf Ansari
Published on: 27 May 2025 4:57 PM IST
auraiya news
X

auraiya news

Auraiya News: जनपद के दिबियापुर नगर पंचायत क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। नगर पंचायत द्वारा तिवारी का पुरवा स्थित नवनिर्मित एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर का संचालन शुरू कर दिया गया है। इस केंद्र के माध्यम से अब कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण और शहर की स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

इस केंद्र का उद्घाटन मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया ने किया। कार्यक्रम के दौरान 5 एकड़ क्षेत्र में निर्मित बाउंड्री वॉल का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा, सभासदगण और नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और इसे शहर के विकास के लिए मील का पत्थर बताया।

मैन्युअल मशीनों से कचरा का होगा निस्तारण

एमआरएफ सेंटर में मैन्युअल और मशीनरी दोनों माध्यमों से कचरे का निस्तारण किया जाएगा। यहाँ कांच, प्लास्टिक, लोहे जैसी सामग्रियों को अलग-अलग करने की आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष के अनुसार, इस केंद्र में संचालन के लिए आवश्यक कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है ताकि काम सुचारू रूप से चलता रहे।

स्वच्छता अभियान को मजबूती देने के लिए नगर पंचायत द्वारा कई और कदम भी उठाए गए हैं। शहर के अधिकतर कूड़ा डंपिंग स्थलों को समाप्त कर दिया गया है और अब रात में भी कचरा उठाने की व्यवस्था की गई है। घर-घर कचरा संग्रह के लिए डस्टबिन बांटे गए हैं। इसके अलावा 10 ई-रिक्शा कूड़ा गाड़ियां खरीदी गई हैं, जो डोर-टू-डोर कचरा संग्रह का कार्य कर रही हैं। यह पहल न सिर्फ शहर को स्वच्छ बनाएगी, बल्कि कचरा प्रबंधन में एक मिसाल भी पेश करेगी। नगर पंचायत का यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य की दृष्टि से सराहनीय कदम है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!