TRENDING TAGS :
Auraiya News: किसान पंचायत में उठी समस्याओं की गूंज, चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया
Auraiya News: इस मौके पर किसान नेताओं ने चार सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को सौंपा, जिसे मुख्यमंत्री को प्रेषित किए जाने की बात कही गई।
किसान पंचायत में उठी समस्याओं की गूंज (photo: social media )
Auraiya News: औरैया जिले में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक (भाकियू अराजनैतिक) के बैनर तले जिला मुख्यालय पर पहुंचे। किसानों ने आरोप लगाया कि लगातार संकटों से जूझते हुए भी किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर नहीं किया जा रहा है। यही कारण है कि किसानों को आर्थिक तंगी और कर्जदारी जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर किसान नेताओं ने चार सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को सौंपा, जिसे मुख्यमंत्री को प्रेषित किए जाने की बात कही गई।
भाकियू अराजनैतिक के जिला प्रवक्ता डॉ. धीरेंद्र सिंह सेंगर, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह और अन्य किसान नेताओं ने बताया कि किसानों की सबसे बड़ी समस्याओं में डीएपी और यूरिया खाद की किल्लत, फसलों को बचाने के लिए 15 से 18 घंटे नियमित बिजली आपूर्ति, आवारा पशुओं को गौशालाओं में भेजने हेतु अभियान और सड़कों के किनारे फैली विलायती बबूल की झाड़ियां व घास की सफाई प्रमुख हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि इन समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
उपज का उचित मूल्य न मिलना किसानों की प्रमुख परेशानियां
किसान पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि खाद संकट, बिजली संकट, नहरों में पानी की कमी, खेतों में जलभराव, फसलों की बर्बादी और उपज का उचित मूल्य न मिलना किसानों की प्रमुख परेशानियां हैं। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि इन मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यदि यही स्थिति बनी रही तो किसान मजबूरी में निर्णायक आंदोलन का रास्ता अपनाने को विवश होंगे।
विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश
इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास किए जाएंगे और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। किसानों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी जायज़ मांगों पर शीघ्र ठोस कदम उठाएगा, अन्यथा आंदोलन अपरिहार्य होगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!



