Auraiya: स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए चला पुलिस का विशेष अभियान, वसूला गया 2.54 लाख का जुर्माना

Auraiya News: पुलिस टीम ने स्कूली वाहनों के चालकों को कई आवश्यक नियमों की जानकारी दी।

Ashraf Ansari
Published on: 9 Sept 2025 1:30 PM IST
Auraiya News
X

Auraiya News

Auraiya News: जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस प्रशासन ने एक विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में यातायात पुलिस ने स्कूली वाहनों की सघन जांच की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि स्कूली वाहन चालक और वाहन पूरी तरह से सुरक्षित और नियमों के दायरे में रहें, जिससे बच्चों की यात्रा निर्बाध और सुरक्षित हो सके।

बता दें यह अभियान जनपद के जालौन चौराहा, जेसे, खानपुर चौहरा और सुभाष चौहरा जैसे प्रमुख स्थानों पर चलाया गया। पुलिस टीम ने स्कूली वाहनों के चालकों को कई आवश्यक नियमों की जानकारी दी। इसमें वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखना, चालक का पूरा विवरण वाहन पर अंकित करना और नियमित नेत्र परीक्षण कराना शामिल था। इसके साथ ही शराब या मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाने की सख्त चेतावनी भी दी गई। पुलिस ने निर्देश दिया कि वाहन की क्षमता के अनुसार ही बच्चों को बैठाया जाए तथा स्कूली बच्चों के लिए केवल कॉमर्शियल वाहनों का प्रयोग अनिवार्य किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने नियम तोड़ने वाले 6 स्कूली वाहनों का चालान किया। कुल 70 चालान काटे गए और इनसे 2.54 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल एक बार का नहीं होगा बल्कि आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर चालान और जब्ती दोनों की कार्रवाई की जाएगी।

अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस ने संयुक्त टीम का गठन किया है, जिसमें सहायक संभागीय अधिकारी, क्षेत्राधिकारी यातायात और प्रभारी यातायात औरैया को शामिल किया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार के अभियान से न केवल वाहन चालक सतर्क होंगे, बल्कि अभिभावकों और बच्चों को भी अधिक सुरक्षा का भरोसा मिलेगा।

1 / 10
Your Score0/ 10
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!