TRENDING TAGS :
Ayodhya News:पंचशील सिद्धांत के जनक थे पंडित नेहरू, कांग्रेस जनों ने पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Ayodhya News: कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू समाजवादी विचारधारा से ओतप्रोत रहते थे तथा अपने प्रधानमंत्री काल मेंउन्होंने एक सशक्त भारत की नींव रखी।
पंचशील सिद्धांत के जनक थे पंडित जवाहरलाल नेहरू, कांग्रेस जनों ने पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि (Photo- Social Media)
Ayodhya News: पंचशील सिद्धांत के प्रतिपादक भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनके पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह तथा संचालन महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने किया।
कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू समाजवादी विचारधारा से ओतप्रोत रहते थे तथा अपने प्रधानमंत्री काल मेंउन्होंने एक सशक्त भारत की नींव रखी।
पंडित नेहरू ने किया किसान मोर्चे को संगठित
जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा पंडित नेहरू शुरू से ही गांधीजी से प्रभावित रहे और 1912 में कांग्रेस से जुड़े। 1920 के प्रतापगढ़ के पहले किसान मोर्चे को संगठित करने का श्रेय उन्हीं को जाता है। 1928 में लखनऊ में साइमन कमीशन के विरोध में नेहरू घायल हुए और 1930 के नमक आंदोलन में गिरफ्तार हुए। उन्होंने 6 माह जेल काटी। 1935 में अलमोड़ा जेल में 'आत्मकथा' लिखी। उन्होंने कुल 9 बार जेल यात्राएं कीं। उन्होंने विश्वभ्रमण किया और वे अंतरराष्ट्रीय नायक के रूप में पहचाने गए।
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने पंडित नेहरू को याद करते हुए कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया।
देश की अर्थव्यवस्था को सुधारना मुख्य उद्देश्य था
पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा पंडित नेहरू के कार्यकाल में लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करना, राष्ट्र और संविधान के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को स्थायी भाव प्रदान करना और योजनाओं के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को सुचारु करना उनके मुख्य उद्देश्य रहे।
पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहा पंडित नेहरू के कार्यकाल में ही देश को एम्स और इसरो जैसी महत्वपूर्ण संस्थाएं मिली। गोष्ठी में प्रमुख रूप पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, महानगर उपाध्यक्ष अशोक कनौजिया, राजकुमार पांडे, प्रेम कुमार पांडे, किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामचरित्र वर्मा, छविराज यादव, धर्मेंद्र सिंह फास्टर धीरेंद्र सिंह बबलू,सुरजीत, अरुण साहू आदि उपस्थित रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


