TRENDING TAGS :
Azamgarh News : मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर आज़मगढ़ में तीन अधिकारियों का तबादला
Azamgarh News : मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर आज़मगढ़ में तीन अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया
Azamgarh News ( Image From Social Media )
Azamgarh News: 16 अक्टूबर – मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के पत्र के आधार पर जनहित एवं शासकीय कार्यहित में आजमगढ़ जनपद में विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। यह निर्णय भारत निर्वाचन आयोग की अनुमोदन के उपरांत, अपरिहार्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा लिया गया।
आदेश के अनुसार, निम्नलिखित परिवर्तन किए गए हैं
सुनील कुमार धनवंता, उप जिलाधिकारी निजामाबाद/जिलाधिकारी (न्यायिक) निजामाबाद/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र 348-निजामाबाद को अब उप जिलाधिकारी (न्यायिक), मार्टिनगंज नियुक्त किया गया है।चंद्र प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सगड़ी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र 344-गोपालपुर को उप जिलाधिकारी निजामाबाद/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी
, 348-निजामाबाद के पद पर स्थानांतरित किया गया है।संत रंजन, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) मार्टिनगंज/उप जिलाधिकारी (न्यायिक) बूढ़नपुर/अतिरिक्त अधिकारी (प्रथम) को उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सगड़ी, आजमगढ़ के पद पर नियुक्त किया गया है।इस प्रशासनिक फेरबदल से विभाग में हलचल की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!