Azamgarh News: आजमगढ़ में सपा विधायक रमाकांत यादव को 1 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा

Azamgarh News: एमपी-एमएलए कोर्ट का फैसला, चक्का जाम व सरकारी काम में बाधा मामले में सुनाई सजा

Shravan Kumar
Published on: 15 Sept 2025 9:01 PM IST (Updated on: 15 Sept 2025 9:19 PM IST)
Azamgarh News: आजमगढ़ में सपा विधायक रमाकांत यादव को 1 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा
X

Azamgarh News

Azamgarh News: आज़मगढ़ जनपद के एमपी एमएलए स्पेशल मजिस्ट्रेट कोर्ट के जज अनुपम कुमार त्रिपाठी ने पूर्व सांसद व सपा विधायक रमाकांत यादव को एक वर्ष के सश्रम कारावास तथा कुल 3800 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। यह सुनवाई जिले के दीदारगंज थाना के सामने चक्का जाम कर सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में यह सुनवाई पूरी होने के बाद हुई है।मुकदमे में अभियोजन पक्ष की तरफ से पैरवी कर रहे अभियोजन अधिकारी विपिन चंद्र भास्कर ने बताया कि 6 अप्रैल 2006 को सुबह सात बजे रमाकांत यादव अपने दो ढाई सौ समर्थकों के साथ दीदारगंज थाने पहुंचे रमाकांत यादव थाना प्रभारी मधुप कुमार सिंह पर अपने एक समर्थक के छुड़ाने का दबाव बना रहे थे।

जब थानाध्यक्ष ने रमाकांत यादव की बात नहीं मानी दीदारगंज खेता सराय मार्ग पर चक्का जाम कर दिया और सरकारी काम में बाधा पहुंचायी ।इस मामले में पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद रमाकांत समेत तीन लोगों के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत किया।अभियोजन पक्ष की तरफ से कुल छह गवाह न्यायालय में परीक्षित कराए गए। दौरान मुकदमा दो अन्य आरोपियों की मृत्यु हो गई। दोनों पक्षों के दलीलों को सुनने के बाद अदालत में आरोपी रमाकांत यादव सभी चार धाराओं में दोषी करार देते हुए अधिकतम एक वर्ष के सश्रम कारावास तथा कुल 3800 अर्थदंड की सजा सुनाई। जैसे ही सपा विधायक रमाकांत यादव के खिलाफ फैसला आया उनके समर्थकों में हड़कंप मचा हुआ है।

सपा विधायक रमाकांत यादव के बारे में जाने

आजमगढ़ जनपद के फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र के अंबारी निवासी सपा विधायक रमाकांत यादव राजनीतिक यात्रा चर्चा व विवादों से घिरी रही है। राजनीतिक यात्रा उतार-चढ़ाव और विवादों से परिपूर्ण रही है। रमाकांत यादव फूलपुर-पवई सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे। 1996 में वे आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद बने। इसके बाद कई बार सांसद बने। 2019 में भारतीय जनता पार्टी से टिकट न मिलने पर रमाकांत यादव कांग्रेस में चले गए। लेकिन लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रभाव के कारण इसके बाद समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होकर उन्होंने 2022 में फूलपुर-पवई विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर जीत दर्ज कराई।

सपा सांसद ने कई बार सरकार को घेरा

विधायक रमाकांत यादव के पक्ष में सपा सांसद दरोगा सरोज ने कई बार सरकार पर तीखा हमला बोला, कहा भाजपा सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से यह कार्रवाई कर रही है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!