TRENDING TAGS :
Azamgarh अंतर्जनपदीय शातिर महिला अपराधी अंतिमा सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तमंचा कारतूस बरामद
Azamgarh News : अंतिमा सिंह को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ सिधारी पुलिस ने गिरफ्तार किया, आजमगढ़ में अपराध नियंत्रण के लिए सख्ती जारी।
Azamgarh crime news
Azamgarh News : 9 अक्टूबर आजमगढ़ जनपद मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिधारी थाना पुलिस ने एक महिला अभियुक्त को अवैध असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान अंतिमा सिंह (30 वर्ष), पत्नी रविंद्र सिंह, निवासी किशुनपुरा, थाना जहानागंज, आजमगढ़ के रूप में हुई है।दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को सिधारी थाना के प्रभारी निरीक्षक हिमेंद्र सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने नरौली से दक्षिण जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास ग्राम नरौली में समय 16:40 बजे अंतिमा सिंह को गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 12 बोर का देशी तमंचा, एक 12 बोर का जिंदा कारतूस और एक 9mm का जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना सिधारी में मुकदमा संख्या 456/25, धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अंतिमा सिंह का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें उसके खिलाफ आजमगढ़ और मऊ के विभिन्न थानों में चोरी, मारपीट, धमकी और अन्य अपराधों से संबंधित कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा, उपनिरीक्षक पूनम विश्वकर्मा, महिला कांस्टेबल प्रीति त्रिपाठी, आरती शुक्ला, कांस्टेबल सतीश गौड़ और अंकित कुमार सिंह शामिल थे।पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए अपराध नियंत्रण के लिए और सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!