Baghpat News: बड़ौत में बंदरों का आतंक: 6 वर्षीय बच्ची पर हमला, हालत नाजुक

Baghpat News: बड़ौत के गांधी रोड पर बंदरों के झुंड ने 6 साल की अनवी जैन पर हमला कर दिया। बच्ची को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है।

Paras Jain
Published on: 13 Sept 2025 4:41 PM IST
Baghpat News: बड़ौत में बंदरों का आतंक: 6 वर्षीय बच्ची पर हमला, हालत नाजुक
X

Baghpat News

Baghpat News: गांधी रोड स्थित आर्य नगर गली नंबर 1 निवासी 6 वर्षीय अनवी जैन पुत्री मोहित जैन दोपहर करीब 2 बजे ट्यूशन जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान बंदरों के एक झुंड ने उसे घेर लिया और उसके पैर पर कई जगह काट लिया। बच्ची के पैर पर 4-5 जगह गहरे घाव बने हैं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बताया गया है कि जैसे ही अनवी ने बंदरों को देखा वह डरकर चिल्लाई। बंदरों ने उसे चारों ओर से घेर लिया, जिससे उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह उसे बंदरों के झुंड से छुड़ाया। तत्काल उसे बड़ौत के डॉ. दिनेश बंसल, डॉ. राजेश और सीएचसी बड़ौत में उपचार के लिए ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए उसे इमरजेंसी में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है।

यह घटना बड़ौत में बंदरों की बढ़ती समस्या और नगरपालिका की लापरवाही को उजागर करती है। स्थानीय लोग पहले भी कई बार बंदरों के आतंक की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। बंदरों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा खतरे में है। कई बार बंदरों ने घरों में घुसकर सामान तोड़ा, लोगों को घायल किया, फिर भी प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। नगरपालिका को चाहिए कि वह तत्काल प्रभाव से समस्या का समाधान करे। बंदरों की पकड़ने और उनका सुरक्षित पुनर्वास कराने की योजना बनाई जाए। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो ऐसी घटनाएँ बढ़ सकती हैं और लोगों की जान को गंभीर खतरा हो सकता है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!