Banda News: अहिल्याबाई के आदर्शों पर चल रही भाजपा, सांसद बाबूराम बोले- लोक माता ने पेश की सांस्कृतिक पुनरोद्धार की मिसाल

Banda News: अहिल्याबाई का जीवन धर्म और कर्तव्य के साथ ही महिलाओं के सम्मान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने शासन व्यवस्था की मिसाल कायम की। उन्होंने लोगों को था सुधारक और प्रगतिशील नायक बनने के लिए प्रेरित किया।

Om Tiwari
Published on: 21 May 2025 7:28 PM IST
Ahilyabai Holkar
X

Rajya Sabha MP Baburam Nishad  (photo: social media )

Banda News: भाजपा कार्यालय में बुधवार को लोक माता अहिल्याबाई होलकर जन्म शताब्दी स्मृति आयोजन पर केंद्रित संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने संबोधित किया। उन्होंने कहा, भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें अहिल्याबाई होलकर के आदर्शो, विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात कर आगे बढ़ रही हैं। अहिल्याबाई का जीवन धर्म और कर्तव्य के साथ ही महिलाओं के सम्मान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने शासन व्यवस्था की मिसाल कायम की। उन्होंने लोगों को था सुधारक और प्रगतिशील नायक बनने के लिए प्रेरित किया। लोक कल्याण के साथ ही राष्ट्रीय एकता और अखंडता को भी सहेजा। समाज और सांस्कृतिक पुनरोद्धार के नए मानक गढ़े।

अंग्रेज भी आदर्शवादी मानते थे अहिल्याबाई का शासन

राज्यसभा सांसद निषाद ने कहा, अहिल्याबाई प्रथम श्रेणी की राजनीतिज्ञ थीं। उनका शासन अंग्रेजों को भी आदर्शवादी लगा। 1767 से 1795 तक शासक रहने के दौरान अहिल्याबाई को सभी ने सदैव मां कहकर सम्बोधित किया जाता था। वो मानती थीं कि ईश्वर ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे निष्ठापूर्वक निभाना है। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने भी देश समाज के लिए अहिल्याबाई के योगदान और लोक कल्याणकारी कार्यों पर प्रकाश डाला।

संयोजक धर्मेंद्र त्रिपाठी ने पेश की कार्यक्रम की रूपरेखा

कार्यक्रम संयोजक धर्मेन्द्र त्रिपाठी ने विस्तार से रूपरेखा पेश की। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह और अशोक त्रिपाठी जीतू, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष मनोज पुरवार, पंकज रायकवार, उत्तम सक्सेना, देवमूरत द्विवेदी, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, रागनी शिवहरे, वंदना गुप्ता, विजयपाल सिंह, राजेश सेन, लखन राजपूत, राजेश गुप्ता, बलराम सिंह कछवाह और आनंदी साहू आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता ने किया।

1 / 4
Your Score0/ 4
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!