Barabanki News: बाराबंकी के रामसनेहीघाट में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के सम्मान में सोमवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली

Barabanki News: रामसनेहीघाट में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के सम्मान में सोमवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। राज्यमंत्री सतीश शर्मा के नेतृत्व में यह यात्रा बनीकोडर ब्लॉक परिसर से शुरू हुई।

Sarfaraz Warsi
Published on: 19 May 2025 12:46 PM IST
Barabanki News: बाराबंकी के रामसनेहीघाट में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के सम्मान में सोमवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली
X

Barabanki News: बाराबंकी के रामसनेहीघाट में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के सम्मान में सोमवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। राज्यमंत्री सतीश शर्मा के नेतृत्व में यह यात्रा बनीकोडर ब्लॉक परिसर से शुरू हुई। यात्रा भिटरिया चौराहा होते हुए मिनी स्टेडियम तक पहुंची।यात्रा में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए उपजिलाधिकारी अनुराग सिंह, तहसीलदार प्राची त्रिपाठी और पुलिस उपाधीक्षक जटाशंकर मिश्र मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी विनय कुमार मिश्रा भी अपनी टीम के साथ उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन मिनी स्टेडियम में हुआ। राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जिक्र किया। उन्होंने देश के वीर जवानों के शौर्य की सराहना की। यात्रा के दौरान लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए।तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उपजिलाधिकारी अनुराग सिंह, तहिलदार प्राची त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक जटाशंकर मिश्र, नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी और कोतवाली प्रभारी अंकित त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा खंड विकास अधिकारी विनय कुमार मिश्रा भी अपने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहे।बनीकोडर ब्लॉक मुख्यालय से सुबह 9 बजे निकाली गई तिरंगा यात्रा भिटरिया चौराहा होते हुए मिनी स्टेडियम पर संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा हाथ में लेकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया।तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने "हिंदुस्तान जिंदाबाद" और "पाकिस्तान मुर्दाबाद" के जमकर नारे लगाए। मिनी स्टेडियम पर समाप्त हुई तिरंगा यात्रा में राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने लोगों को संबोधित किया।

उन्होंने देश के वीर जवानों के शौर्य और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की जानकारी दी और जवानों की बहादुरी की प्रशंसा की।राज्यमंत्री सतीश शर्मा की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, भाजपा नेता दिलीप मिश्रा, विवेक तिवारी, जवाहलाल वर्मा, डीडीसी अभिषेक वर्मा नयन, मंडल अध्यक्ष बनीकोडर नीरज सिंह, राजस्व निरीक्षक अनिल सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह, और रूपेश प्रताप सिंह लकी सहित हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने देशभक्ति का जज्बा दिखाया और तिरंगे के साथ जमकर नारे लगाए।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!