TRENDING TAGS :
Badaun News: BJP में मचा कोहराम! मंडल उपाध्यक्ष की सिर कूंचकर हत्या, पानी की टंकी पर सोते समय हुआ हमला
Murder of BJP leader: जनपद में भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष की बड़ी ही बेरहमी के साथ हत्या कर दी गयी। पानी की टंकी पर सोते समय हमलावरों ने मंडल उपाध्यक्ष पर हमला कर दिया।
Murder of BJP leader
Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष की बड़ी ही बेरहमी के साथ हत्या कर दी गयी। पानी की टंकी पर सोते समय हमलावरों ने मंडल उपाध्यक्ष पर हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार से सिर कूंचकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के विजनगला गांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब पानी की टंकी पर भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष 55 वर्षीय सुरेश चंद्र गुप्त की रक्त रंजित लाश मिली। बताया जा रहा है कि सुरेश गुप्त का बेटा पानी का टंकी का ऑपरेटर है और रात को वहीं पर रहकर देखरेख करता है। बीती रात वह उनका बेटा किसी काम से बाहर गया था। तब सुरेश बेटे की गैरमौजूदगी में पानी की टंकी पर सोने के चले गए।
तभी देर रात अज्ञात हमलावरों ने सुरेश गुप्त पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उन्हें मौत के घाट उतार दिया। बुधवार सुबह सुरेश गुप्त की खून से लथपथ लाश देख गांव में सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों ने भाजपा नेता की हत्या की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किये है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में इंस्पेक्टर अशोक कंबोज का कहना है कि हत्या की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। हर पहलू पर गहनता से छानबीन हो रही है। भाजपा नेता की नृशंस हत्या के बाद इलाके में आक्रोश व्याप्त है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!