‘मेरी माँ बीच से फाड़ देंगी...’, भाजपा विधायक की बेटी की बेबाकी सुर्खियों में, बोलीः डरा नहीं पायेंगे

भाजपा विधायक की बेटी विभावरी ने बड़ी ही बहादुरी के साथ अपनी मां का पक्ष रखा।

Shishumanjali kharwar
Published on: 3 Sept 2025 2:25 PM IST
BJP MLA Daughter Vibhavari Singh
X

BJP MLA Daughter Vibhavari Singh 

BJP MLA Daughter Vibhavari Singh Statement: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को समाजवादी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता नेहा यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की विधायक केतकी सिंह के आवास पर पहुंच गये। नेहा यादव विधायक आवास पर नल लेकर पहुंची थीं। इस दौरान जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की गयी थीं। प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ते देख पुलिस ने सपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें इको गार्डन भेज दिया है।

इस बीच सभी महिला सपा कार्यकर्ता सरकारी विरोधी नारेबाजी करती रहीं और लोकतंत्र को दबाने का आरोप लगाती रहीं। सपा महिला कार्यकत्रियों के प्रदर्शन उस समय और सुर्खियों में आ गया। जब भाजपा विधायक केतकी सिंह की नाबालिग बेटी विभावरी सिंह का बेबाकी से बोला गया बयान सामने आया। विभावरी ने बड़ी ही बहादुरी के साथ अपनी मां का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मेरी मां यहां पर नहीं हैं। ऐसे में उन्हें यह लगता है कि 16 साल की लड़की को डरा देंगे। अगर मुझे किसी ने भी उंगली भी लगायी तो मेरी मां बीच से ही फाड़ देगीं। विभावरी ने यह भी कहा कि जिसे भी मेरी मां से बात करनी है। वह बलिया में हैं। वहां जाकर उनसे बात करे।

विभावरी का बयान सोशल मीडिया पर छाया

सपा कार्यकत्रियों के विधायक आवास के प्रदर्शन के तुरंत बाद भाजपा विधायक केतकी सिंह की बेटी के बयान ने मामले को ही बदल कर रख दिया। भाजपा विधायक की बेटी विभावरी सिंह का बयान सोशल मीडिया पर छा गया है। जिस तरह विभावरी ने अपनी बात को सामने रखा। उसकी तारीफ भी की जा रही है। वहीं कुछ यूजर्स इसे राजनीतिक परवरिश का परिणाम भी बता रहे हैं। विभावरी का बयान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय भी बन गया है। भाजपा वाले इसे बेटी की बहादुरी करार दे रहे हैं।

वहीं विपक्षी दल विभावरी के बातों और उसकी भाषा को सत्ता का घमंड बता रहे हैं। वहीं प्रदर्शन को लेकर सपा महिला मोर्चा की नेता नेहा यादव का कहना है कि वह जनता की समस्याओं को उठाने के लिए यहां पहुंची थीं। लेकिन सत्ता पक्ष ने उन्हें दबाने का प्रयास किया। नेहा यादव ने पुलिस कार्रवाई को लोकतंत्र का हनन करार दिया। वहीं, भाजपा विधायक की बेटी विभावरी के बयान पर सपा नेत्री ने कहा कि सत्ता के घमंडल में चूर भाजपा वाले लोकतांत्रिक विरोध को भी धमकी की भाषा में दबाने की कोशिश कर रहे हैं।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!