TRENDING TAGS :
हार्ट अटैक या....! ब्रह्मोस मिसाइल इंजीनियर की संदिग्ध मौत, लखनऊ में मचा हड़कंप, जांच शुरू
BrahMos Missile System Engineer Death: डीआरडीओ के ब्रह्मोस मिसाइल प्रोजेक्ट के सिस्टम इंजीनियर आकाशदीप की संदिग्धावस्था में मौत हो गयी।
BrahMos Missile System Engineer Death
Lucknow Engineer Death: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के ब्रह्मोस मिसाइल प्रोजेक्ट के सिस्टम इंजीनियर आकाशदीप की संदिग्धावस्था में मौत हो गयी। घरवालों के मुताबिक दीपावली पर आकाशदीप घर आया था। जहां बीती रात अचानक उसकी तबीयत खराब हो गयी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गयी।
माना जा रहा है कि इंजीनियर आकाशदीप की ह्दयाघात के चलते मौत हुई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। आलमबाग इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया मामले की छानबीन की जा रही है। सभी पहलुओं पर गहनता से पड़ताल हो रही है।
छह माह पहले हुई थी आकाशदीप की शादी
मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के आलमबाग इलाके के ओमनगर में रहने वाले आकाशदीप पत्नी भारती गुप्ता के साथ दिल्ली में रहते थे। आकाशदीप रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में ब्रह्मोस मिसाइल प्रोजेक्ट में सिस्टम इंजीनियर के पद पर तैनात थे। वहीं पत्नी भारती दिल्ली में केनरा बैंक में कार्यरत हैं। दोनों का विवाह इसी साल अप्रैल माह में हुई थी। दीपावली पर आकाशदीप पत्नी के साथ लखनऊ में स्थित पैतृक घर आए थे।
आकाशदीप के पिता कुलदीप गुप्ता दो महीने पहले ही उत्तर प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त हुए हैं। पिता के मुताबिक उनका बेटा बहुत होनहार था। बीटेक में गोल्ड मेडल भी हासिल किया था। बेटे की मौत के बाद भावुक पिता कुलदीप ने बताया कि बेटा दिल्ली में डीआरडीओ में इंजीनियर था। बहू के साथ वह दीपावली मनाने के लिए घर आया था। सबने मिलकर त्योहार मनाया।
देर रात में खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने-अपने कमरों में चले गए। कुछ ही देर बाद अचानक आकाशदीप की तबीयत खराब हो गयगी। उसे तुरंत लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुचे। जहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आकाशदीप के परिवार में माता-पिता और एक बहन हैं। बेटे की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!