Chandauli News: चकिया में माले का हल्ला बोल: तहसील प्रशासन का पुतला फूंका, भूख हड़ताल की चेतावनी

Chandauli News: कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क तिराहे पर प्रदर्शन कर संवेदनहीन तहसील प्रशासन का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया और लंबित मांगों को लेकर कार्रवाई की मांग की।

Sunil Kumar
Published on: 30 Jun 2025 6:48 PM IST
Symbolic statue of insensitive tehsil administration burnt
X

संवेदनहीन तहसील प्रशासन का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया (Photo- Newstrack)

Chandauli News: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी- लेनिनवादी) लिबरेशन (भाकपा-माले) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चकिया में प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क तिराहे पर प्रदर्शन कर संवेदनहीन तहसील प्रशासन का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया और लंबित मांगों को लेकर कार्रवाई की मांग की।

धरना जारी, मांगों पर नहीं हुई कार्रवाई

भाकपा-माले कार्यकर्ता 10 जून से ही गांधी पार्क में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि 16 जून को उपजिलाधिकारी द्वारा भेजे गए नायब तहसीलदार ने मांगपत्र तो लिया, लेकिन अब तक किसी भी बिंदु पर कोई ठोस पहल नहीं की गई। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

गांधी तिराहे पर निकाला जुलूस, फूंका पुतला

प्रशासनिक चुप्पी से नाराज़ कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील मुख्यालय और ब्लॉक कार्यालय के सामने जुलूस निकाला और फिर गांधी तिराहे पर पहुंचकर प्रशासन के प्रतीकात्मक पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी भी की।

भूख हड़ताल की चेतावनी

सभा को संबोधित करते हुए राज्य कमेटी सदस्य एवं तहसील प्रभारी विजई राम ने प्रशासन को चेताया कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो 3 जुलाई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन का यह अगला चरण प्रशासन की लापरवाही की देन होगा।

प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

इस प्रदर्शन की अध्यक्षता कामरेड राम बचन बनवासी ने की, जबकि संचालन कामरेड रामायण राम (अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा) ने किया। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सुदर्शन बनवासी, कुंती देवी, मलूई देवी, रामरति बनवासी, पारस बनवासी, वैजयंती माला, मेहंदी हसन, राजेंद्र पासवान, लल्लन देवी, चुम्मन बियार, सुनीता, सीमा और विजई बिंद समेत कई दर्जन कार्यकर्ता शामिल रहे।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!