TRENDING TAGS :
Chandauli News: मजदूरी का काम कर रहे पूर्व प्रधान की सड़क हादसे में हो गई मौत, पूरा गांव स्तब्ध, पसरा मातम
Chandauli News: पूर्व प्रधान विमल कुमार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक प्रोजेक्ट में मजदूरी का कार्य कर रहे थे। गुरुवार को सिंघीताली में हाइवे पर पुल निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान, वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
Chandauli News (Social Media)
Chandauli News:अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तारापुर गांव के पूर्व प्रधान विमल कुमार (55 वर्ष) का निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, पूर्व प्रधान विमल कुमार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक प्रोजेक्ट में मजदूरी का कार्य कर रहे थे। गुरुवार को सिंघीताली में हाइवे पर पुल निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान, वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
कार्यस्थल पर मचा कोहराम, पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना के तुरंत बाद, पुल निर्माण स्थल पर काम कर रहे अन्य मजदूरों में चीख - पुकार मच गई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
परिवार में छाया मातम, गांव में सन्नाटा
इस हृदयविदारक घटना की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। पूर्व प्रधान विमल कुमार अपने मिलनसार स्वभाव के लिए पूरे गांव में जाने जाते थे। उनकी ईमानदारी के सभी कायल थे। प्रधान रहने के बावजूद उनके रहन सहन में कोई बदलाव नहीं आया था। गांव में सभी उनकी इज्जत करते थे वह हरेक की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनकी असामयिक मृत्यु से पूरे तारापुर गांव में सन्नाटा पसर गया है। हर कोई इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त कर रहा है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!