TRENDING TAGS :
Chandauli News: पड़ोसी राज्य बिहार से जुड़ा चंदौली में मिले अज्ञात शव का रहस्य, हत्या या आत्महत्या ?
Chandauli News: पुलिस ने मृतक की पहचान की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाया है। बिहार पुलिस से संपर्क कर पहचान पत्र में दिए गए पते पर संदेश भेजा गया है और वास्तविकता का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
पड़ोसी राज्य बिहार से जुड़ा चंदौली में मिले अज्ञात शव का रहस्य, हत्या या आत्महत्या (Photo- Social Media)
Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब नौगढ़-चकिया मार्ग पर सुरहुरिया पहाड़ी के पास एक गुरुच के पेड़ से एक अज्ञात युवक का शव लटकता हुआ मिला। दोपहर बाद राहगीरों ने यह दृश्य देखकर पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
राहगीरों की सूचना पर हरकत में आई पुलिस
सूचना मिलते ही नौगढ़ थाने के उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव और उप निरीक्षक कृपाशंकर सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी, लेकिन मृतक की पहचान स्थानीय स्तर पर नहीं हो सकी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया।
मृतक की जेब ने खोला बिहार का राज
फोरेंसिक टीम के पहुंचने के बाद जब शव की बारीकी से जांच की गई, तो मृतक की जेब से एक निर्वाचन पहचान पत्र बरामद हुआ। इस पहचान पत्र में मृतक का नाम राम जी राम, पिता वनवारी राम, निवासी अईलाय, पोस्ट शिवराम पुर, थाना चांद, जिला कैमूर (भभुआ), बिहार दर्ज था। इस महत्वपूर्ण सुराग के मिलने के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाया है। बिहार पुलिस से संपर्क कर पहचान पत्र में दिए गए पते पर संदेश भेजा गया है और वास्तविकता का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत
मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष अनुमानित है। वह सफेद रंग का पायजामा और क्रीम कलर का कुर्ता पहने हुए था। शव पेड़ से फंदे से लटका हुआ था और उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी, जो संदिग्ध परिस्थितियों की ओर इशारा कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग भी घटनास्थल पर जुटने लगे थे।
उच्चाधिकारियों ने लिया जायजा, जांच जारी
घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी चकिया नागेन्द्र कुमार रावत, निरीक्षक रमेश यादव, उप निरीक्षक जगतधारी सिंह, उप निरीक्षक अमित कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस बिहार पुलिस से संपर्क कर मृतक की पहचान सुनिश्चित करने और इस संदिग्ध मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge