फतेहपुर में पुलिस के सामने हिंसा हुई... कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की योगी सरकार पर सवालों की बौछार

UP Congress: अजय राय ने कहा पुलिस को भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा वीडियो और प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लोगों को भड़काने की जानकारी थी। उनके खिलाफ पहले कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

Prashant Vinay Dixit
Published on: 12 Aug 2025 9:22 PM IST
Congress on Fatehpur Violence
X

Congress on Fatehpur Violence (Photo: Social Media)

UP Congress: फतेहपुर में मकबरे पर तोड़फोड़ और फैले तनाव को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने घटना के लिए योगी सरकार की लापरवाही और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता मकबरा की बेशकीमती जमीन हड़पने के लिए सांप्रदायिक तनाव फैला रहे हैं।

पुलिस पर उठे रहे गंभीर सवाल

फतेहपुर में मकबरे को मंदिर बताकर हिंदू संगठनों द्वारा पूजा करने की कोशिश की गई थी। जहां बड़ा तनाव फैल गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि फतेहपुर गंगा-जमुनी तहज़ीब के लिए जाना जाता है, जिसने 1992 में बाबरी विध्वंस के दौरान भी एकता बनाए रखी थी। अब भाजपा के नेता सत्ता के दम पर और पुलिस के संरक्षण में एकता को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए।

लोगों को भड़काने की जानकारी

अजय राय ने कहा जब पुलिस को भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा वीडियो और प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लोगों को भड़काने की जानकारी थी। उनके खिलाफ पहले कार्रवाई क्यों नहीं की गई? अगर समय रहते कार्रवाई की जाती तो फतेहपुर का अमन-चैन कायम रहता। योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा करती है, उनकी पार्टी के नेता दंगे भड़का रहे थे। भाजपा नेताओं की नज़र मकबरे के नाम पर दर्ज 11 बीघा की जमीन पर है, वे भू-माफियाओं के साथ हथियाना चाहते हैं।

पुलिस के सामने मकबरे पर तोड़फोड़

अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि फतेहपुर में पुलिस की मौजूदगी में मकबरे पर तोड़फोड़ हुई। जो पुलिस की मिलीभगत को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश में हार से हताश है। इसलिए हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई पैदा करके माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के 24 घंटे से ज़्यादा बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे लगता है कि पुलिस भाजपा के दबाव में काम कर रही है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Reporter

Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!