Congress in UP Assembly: सरकार का विकसित उत्तर प्रदेश विजन जनता से छलावा, कांग्रेस ने भाजपा को विधानसभा में घेरा

Congress in UP Assembly: आराधना मिश्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के पास विकास के लिए कोई ठोस रोडमैप नहीं है। वह केवल ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 13 Aug 2025 8:43 PM IST
Congress in UP Assembly: सरकार का विकसित उत्तर प्रदेश विजन जनता से छलावा, कांग्रेस ने भाजपा को विधानसभा में घेरा
X

Aradhana Mishra  (photo: social media )

Congress in UP Assembly: कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने भाजपा की योगी सरकार के 'विकसित उत्तर प्रदेश' विजन 2047 की आलोचना की है। उन्होंने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सरकार के विजन को 'दिखावा' और 'इवेंट' करार दिया है। आराधना मिश्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के पास विकास के लिए कोई ठोस रोडमैप नहीं है। वह केवल ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। विकास की नींव कांग्रेस ने रखी, भाजपा सिर्फ इतिहास और भविष्य की बात करती है।

प्रदेश मेें कृषि बजट में बड़ी कटौती

आराधना मिश्रा ने आगे कहा कि भारत के विकास की नींव कांग्रेस सरकारों ने रखी थी। जिसकी शुरुआत देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने की थी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा सरकार वर्तमान की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय इतिहास की बात करती है। फिर 2047 जैसे दूरगामी भविष्य की, जिसके लिए उनके पास कोई स्पष्ट योजना तक नहीं है। भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश के किसानों के साथ धोखा किया है। उत्तर प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य होने के बावजूद कृषि के आवंटित बजट केवल 3.2 प्रतिशत है। यह अन्य राज्यों में 6 प्रतिशत से ज्यादा है।


स्वास्थ्य सेवाओं में बदहाली और भ्रष्टाचार

उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जब बजट ही आधा है, तब किसानों की आय दोगुनी कैसे होगी? उन्होंने डीएपी की बढ़ती कीमतों और ट्रैक्टर पर लग्जरी कारों के बराबर टैक्स लगाने की आलोचना की है। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान न होने से लगातार परेशान हैं, लेकिन सरकार के पास इसका कोई समाधान नहीं है। आयुष्मान योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की धोखाधड़ी विरोधी इकाई के आंकड़ों का हवाला के अनुसार उत्तर प्रदेश में 139 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी क्लेम पकड़े गए हैं। जो पूरे देश में सबसे ज्यादा हैं।

बेरोजगारी चरम पर युवाओं में निराशा

उन्होंने आगे कहा कि 25 करोड़ की आबादी वाले राज्य में स्वास्थ्य विभाग को केवल छह प्रतिशत बजट मिलता है, जिसके कारण बड़े अस्पतालों में मरीजों को सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। डॉक्टरों की कमी से लोग दम तोड़ रहे हैं। रोजगार के मुद्दे पर आराधन मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी दर 9.8 प्रतिशत है। इसके अलावा, सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी के अनुसार 29 लाख 72 हजार युवाओं ने तो नौकरी की तलाश छोड़ दी है, युवाओं को सरकार से कोई उम्मीद नहीं है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!