कांग्रेस मुख्यालय में आरटीआई विभाग की कार्यशाला आयोजित, भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए आरटीआई को बताया प्रभावी हथियार

UP Congress: सूचना का अधिकार विभाग चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि पदाधिकारी अपने जनपदों में आरटीआई के माध्यम से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएं। पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि आरटीआई अधिनियम कांग्रेस सरकार की ऐतिहासिक देन है, भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए प्रयोग करें।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 12 July 2025 7:56 PM IST
UP Congress RTI Workshop
X

UP Congress RTI Workshop (Photo: Social Media)

UP Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सूचना का अधिकार (आरटीआई) विभाग द्वारा शनिवार को मुख्यालय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में लखनऊ जिला/शहर के पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रदेशभर के आरटीआई विभाग से जुड़े वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का संचालन आरटीआई विभाग के प्रदेश महासचिव कीर्ति प्रकाश पाण्डेय ने किया।

आरटीआई अधिनियम कांग्रेस की देन

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि आरटीआई अधिनियम कांग्रेस सरकार की ऐतिहासिक देन है, जो सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे कम से कम 10 आरटीआई आवेदन दाखिल कर सरकार से सवाल पूछें और जनहित में जवाबदेही तय करें।

आरटीआई को लोकतंत्र का आईना

राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेन्द्र राजपूत ने आरटीआई को लोकतंत्र का आईना बताते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार आरटीआई कानून को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे एकजुट होकर हमले के खिलाफ संघर्ष करें। विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल आरटीआई एक्टिविस्ट देवेशमणि त्रिपाठी ने कानून की प्रक्रिया, अधिकार व उपयोग की तकनीकी जानकारी साझा कर पदाधिकारियों के सवालों का विस्तार से जवाब दिया।

भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाएं आवाज

सूचना का अधिकार विभाग चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि पदाधिकारी अपने जनपदों में आरटीआई के माध्यम से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएं। विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अमित उठवाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने आरटीआई के जरिए अपने जिले में कई सरकारी अनियमितताओं का पर्दाफाश किया है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राज बहादुर, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

आरटीआई से जवाबदेही का संकल्प

इस कार्यशाला के अंत में पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे आरटीआई के माध्यम से सरकार की जवाबदेही तय कर जनहित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यशाला में सूचना का अधिकार विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अमित उठवाल, सीमा देवनाथ, महेन्द्र श्रीवास्तव, अनुज पटेल, किशन कुमार गुप्ता, राम आशीष मौर्या, नजाकत चौधरी, मंसूर अली सलमानी, शशांक सक्सेना, रामानंद राजपूत, लखनऊ जिला/शहर चेयरपर्सन माया सिंह और वीरेन्द्र कुमार मौर्या सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

1 / 7
Your Score0/ 7
Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - [email protected]

Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!