×

Lucknow News: लखनऊ कांग्रेस जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर रहे कार्यक्रम में मौजूद

Lucknow News: कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत लखनऊ जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार क आयोजित हुआ।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 5 July 2025 4:27 PM IST
Lucknow News: लखनऊ कांग्रेस जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर रहे कार्यक्रम में मौजूद
X

Lucknow News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत लखनऊ जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार क आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम अपराह्न 1:00 बजे लखनऊ स्थित एक प्रदेश पार्टी कार्यालय में संपन्न हुआ, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।


कांग्रेस कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण

संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश के सभी जनपदों में जिला और शहर कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन किया गया है। उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। लखनऊ का यह आयोजन उसी कड़ी का एक अहम हिस्सा था। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत के साथ हुई। इसके पश्चात जिला और शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, महासचिवों, सचिवों एवं अन्य पदाधिकारियों को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने पार्टी के प्रति निष्ठा, संविधान और संगठन के मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई।


नवचयनित पदाधिकारियों को दी बधाई

उसके बाद कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए राज बब्बर ने पहले सभी नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उसके बाद उन्होंने कहा संगठन पार्टी की रीढ़ हैं, बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक पार्टी मजबूत करने की जिम्मेदारी संगठन के कंधों पर है। आज का शपथ सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि जनता के प्रति हमारी जिम्मेदारी की पुनर्पुष्टि है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर-घर पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का कार्य करना है। जनता की समस्याओं को उठाने, जनसंवाद को बढ़ाने और जनआंदोलनों को सशक्त करने की जरूरत है

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

राज बब्बर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है, संस्थाएं दबाव में हैं और आम जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। ऐसे समय में कांग्रेस का संगठित होना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। इस मौके पर लखनऊ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहे। मंच पर कांग्रेस के अन्य प्रमुख नेताओं ने अपने विचार रखे और नवचयनित टीम का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक संकल्प लिया गया कि आने वाले विधानसभा और पंचायत चुनावों में कांग्रेस को मजबूती से खड़ा किया जाएगा।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story