Etah News: शुद्धता की मुहिम में एटा को मिली बड़ी सफलता, ADM प्रशासन सत्य प्रकाश हुए सम्मानित

Etah News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने इन दोषपूर्ण नमूनों के आधार पर 117 मामलों में दोषी विक्रेताओं और उत्पादकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 177 लाख रुपये का अर्थदंड वसूल किया है।

Sunil Mishra
Published on: 22 May 2025 10:29 PM IST
Etah got big success in purity campaign, ADM administration awarded Satya Prakash
X

शुद्धता की मुहिम में एटा को मिली बड़ी सफलता, ADM प्रशासन सत्य प्रकाश हुए सम्मानित (Photo- Social Media)

Etah News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मंडल के एटा जिले में उपभोक्ताओं को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान को बड़ी सफलता मिली है। इस अभियान के तहत पिछले चार महीनों में जिले भर से 362 खाद्य सामग्री के नमूने एकत्र किए गए, जिनमें से 190 नमूने जांच में फेल पाए गए।

मिलावटखोरी पर होगा नियंत्रण

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने इन दोषपूर्ण नमूनों के आधार पर 117 मामलों में दोषी विक्रेताओं और उत्पादकों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 177 लाख रुपये का अर्थदंड वसूल किया है। यह कदम उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की रक्षा और बाजार में मिलावटखोरी पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

इस अभियान की निगरानी और समन्वय की जिम्मेदारी ADM प्रशासन सत्य प्रकाश को सौंपी गई थी, जिन्होंने नोडल अधिकारी के रूप में इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और प्रतिबद्धता के साथ निभाया। उनके कुशल पर्यवेक्षण और समयबद्ध अनुश्रवण के कारण यह अभियान शासन की मंशा के अनुरूप प्रभावी ढंग से संचालित हो सका।

शुद्धता से कोई समझौता नहीं -आयुक्त संगीता सिंह

ADM सत्य प्रकाश के उत्कृष्ट कार्यों और प्रयासों को देखते हुए अलीगढ़ मंडल की आयुक्त संगीता सिंह ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और उपभोक्ताओं को शुद्धता से कोई समझौता नहीं करने दिया जाएगा। जनपदवासियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए प्रशासन से इस तरह के अभियान को लगातार जारी रखने की मांग की है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!