Etah News: दादी की जयंती पर कराया सामूहिक विवाह, 11 जोड़े बंधे सात फेरों में

Etah News: एटा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनील यादव ने दादी प्रेमा देवी की जयंती पर कराया 11 निर्धन जोड़ों का सामूहिक विवाह, सामाजिक एकता का दिया संदेश।

Sunil Mishra
Published on: 26 Oct 2025 10:16 PM IST
Mass wedding on grandmothers birthday, 11 couples tied in seven fores
X

दादी की जयंती पर कराया सामूहिक विवाह, 11 जोड़े बंधे सात फेरों में (Photo- Newstrack)

Etah News: एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में मानवता और सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनील यादव ने अपनी दादी स्वर्गीय प्रेमा देवी की जयंती पर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। इस आयोजन में 11 निर्धन जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-विधान और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया।

यह अनोखा कार्यक्रम एटा के जीटी रोड स्थित ओयसिस रिसोर्ट में हुआ। पूरे परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। करीब पचास हजार लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी, जिसमें सभी समाजों के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की खासियत यह रही कि विवाह में एक मुस्लिम जोड़ा भी शामिल हुआ, जिसने सांप्रदायिक एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।


आयोजक परिवार की ओर से सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक सामग्री उपहार में दी गई। इनमें बर्तन, फ्रिज, अलमारी, डबल बेड, ड्रेसिंग टेबल, संदूक, एलईडी टीवी, पंखा और कुर्सियां जैसी उपयोगी वस्तुएं शामिल थीं।

विवाह समारोह के दौरान सभी जोड़ों ने हवन कुंड के चारों ओर सात फेरे लेकर एक-दूसरे के साथ जीवनभर साथ निभाने का वचन दिया। विवाह करने वाले जोड़ों में साधना (हिम्मतपुर), पिंको (बादामपुर), रजनी (मई), मंजू (गोकुलपुर), खुशबू (फतेहपुर), निर्मला (निधौली देहात), साहिरा (सभापुर), नन्ही (धनिगा), तनु (मोहिद्दीनपुर), काव्या (जाटोली) और खुशबू (धनिगा) शामिल थीं।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनील यादव, मंजू यादव, ब्लॉक प्रमुख निधौली कला रुक्म पाल सिंह यादव, अनिल यादव, अनुज यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बारातियों का स्वागत संयुक्त निदेशक बीआरओ राम सेवक यादव और आईआरएस अधिकारी निधि यादव ने किया। समारोह ने समाज में एकता और मानवता का प्रेरक संदेश दिया।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!