Etah News: राजवाहे में खेलते समय डूबा आठ वर्षीय मासूम, आठ घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद, गांव में पसरा मातम

Etah News: लगातार आठ घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद, रात के समय घटनास्थल से करीब 10 मीटर दूर बच्चे का शव बरामद कर लिया गया।

Sunil Mishra
Published on: 3 July 2025 10:17 PM IST
Eight-year-old innocent Duba recovered after eight-hour fight, Pasra Matam in village
X

राजवाहे में खेलते समय डूबा आठ वर्षीय मासूम, आठ घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद, गांव में पसरा मातम (Photo- Social Media)

Etah News: एटा, 2 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के थाना मलावन क्षेत्र के मधुपुरा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। गांव निवासी पंखी लाल का आठ वर्षीय पुत्र रोहित दोपहर के समय गांव के पास स्थित राजवाहे (नहर) के किनारे बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक फिसलकर गहरे पानी में जा गिरा और डूब गया।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों और ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। बच्चे को बचाने के लिए स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल प्रयास शुरू किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही थाना मलावन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

थानाध्यक्ष मलावन रोहित राठी के नेतृत्व में पुलिस की गोताखोर टीम और रेस्क्यू टीम ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया। राजवाहे में तेज बहाव और गहराई के चलते रेस्क्यू कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम ने हार नहीं मानी। लगातार आठ घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद, रात के समय घटनास्थल से करीब 10 मीटर दूर बच्चे का शव बरामद कर लिया गया।

पूरा गांव शोक में डूबा

घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मासूम रोहित की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग परिवार को ढांढस बंधाने में लगे हैं। पुलिस ने बच्चे के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह दुखद हादसा एक बार फिर जल निकायों के पास बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है और अभिभावकों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर देता है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!