TRENDING TAGS :
Etah News: महिला शिक्षामित्र ने विद्यालय में किया आत्महत्या का प्रयास,प्रताड़ना का आरोप
Etah News: एटा के इसौली प्राथमिक विद्यालय में महिला शिक्षामित्र हैप्पी चौहान ने प्रधानाध्यापिका की प्रताड़ना के कारण आत्महत्या का प्रयास किया।
Etah News
Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के थाना जलेसर के तहसील क्षेत्र के गांव इसौली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका से प्रताड़ित एक महिला शिक्षामित्र द्वारा आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। लेकिन सहकर्मी शिक्षक एवं शिक्षामित्रों ने महिला शिक्षामित्र को बचा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सीमा त्रिपाठी, खण्ड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार तथा पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस एवं विभागीय अधिकारी घटना की जांच में जुट गए हैं।
जानकारी के अनुसार अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव बोर्राकलां निवासी हैप्पी चौहान, पत्नी विनोद तोमर, ब्लॉक क्षेत्र के ही गांव इसौली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र पद पर तैनात हैं। बताया गया है कि बुधवार सुबह उच्च प्राथमिक विद्यालय इसौली के कार्यालय में धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया, तो विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यालय का दरवाजा खोला, जहाँ सभी रजिस्टरों में आग लगने के कारण रजिस्टर स्वाहा हो चुके थे। आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला शिक्षामित्र हैप्पी चौहान की कुछ जगह झुलस गई थी। सहकर्मी शिक्षकों ने समय रहते हैप्पी चौहान को आत्महत्या करने से बचा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही सकरौली थाना प्रभारी सीमा त्रिपाठी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गईं।
पीड़ित महिला शिक्षामित्र का आरोप है कि प्रधानाध्यापिका द्वारा उसे आए दिन प्रताड़ित किया जाता है। 15-20 मिनट देरी से आने पर फाइन वसूला जाता है। इन प्रताड़नाओं से वह परेशान है। वह पूरे विद्यालय स्टाफ का शोषण करती हैं। प्रधानाध्यापिका ऊषा मिश्रा इसौली गांव की ही मूल निवासी हैं, इसलिए बाहर से आने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनकी प्रताड़ना का विरोध करने की हिम्मत नहीं होती।वहीं प्रधानाध्यापिका ऊषा मिश्रा का कहना है कि शिक्षामित्र हैप्पी चौहान से उनका कोई लेना-देना नहीं है। शिक्षामित्र हैप्पी चौहान द्वारा विद्यालय कार्यालय में कागजों में आग लगाने के विषय में उन्हें कुछ पता नहीं है। शिक्षामित्र द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद एवं निराधार हैं।
थाना प्रभारी सीमा त्रिपाठी ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में है। वह स्वयं मौके पर पहुंची थीं। घटना की जांच की जा रही है। इस संबंध में किसी भी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।उधर पुलिस क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र के बीच कोई विवाद था। महिला शिक्षामित्र द्वारा कार्यालय के अंदर कागजो में आग लगाया जाना गलत है। थाना पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!