TRENDING TAGS :
अपर्णा यादव का राहुल गांधी पर वार, बिहार चुनाव में BJP की जीत का जताया विश्वास
इटावा की देव दीपावली में अपर्णा यादव ने कहा—राहुल गांधी देश की संस्कृति व संविधान नहीं समझते, बिहार में NDA ही लाएगा विकास।
Etawah News: इटावा के यमुना नदी किनारे स्थित यमुना घाट पर करणी सेना द्वारा आयोजित देव दीपावली कार्यक्रम इस बार राजनीतिक सुर्खियों में रहा। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष और भाजपा नेता अपर्णा यादव ने न केवल दीपदान किया बल्कि मंच से कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि वे अपनी ससुराल, इटावा में उपस्थित हैं और देव दीपावली जैसे आध्यात्मिक आयोजन का हिस्सा बन रही हैं। इस मौके पर उन्होंने भाजपा की बिहार चुनाव में जीत की कामना भी की।
अपर्णा यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वे अक्सर “अल्प समझ” के कारण ऐसे बयान देते हैं जो न केवल उनकी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि देश की संवैधानिक और सांस्कृतिक मर्यादा पर भी प्रश्नचिह्न लगाते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश के संविधान, सभ्यता और संस्कृति के बारे में अध्ययन करना चाहिए और अपने सलाहकारों से अच्छे सुझाव लेने चाहिए। उन्होंने कहा, “देश की सेना और जनता के खिलाफ बयान देकर वे खुद मजाक का पात्र बनते हैं।”
मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर कि क्या राहुल गांधी के बयानों का कोई प्रभाव जनमानस पर पड़ता है, अपर्णा यादव ने कहा कि आज का “Zenx” यानी आधुनिक युवा वर्ग बहुत समझदार है। उन्होंने कहा कि आज के युवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर सच और झूठ में फर्क कर सकते हैं, इसलिए राहुल गांधी को अपने बयानों से बचना चाहिए।
बिहार की स्थिति पर बोलते हुए अपर्णा यादव ने कहा कि पिछले 50 वर्षों में वहां की राजनीति ने अराजकता को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि “जब NDA की सरकार बनी, तभी बिहार में वास्तविक बदलाव की प्रक्रिया शुरू हुई।” उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के युवाओं में अपार प्रतिभा है, लेकिन रोजगार के अभाव में वे पलायन को मजबूर हैं। अपर्णा ने आह्वान किया कि बिहार के युवा अपने टैलेंट को पहचानें और अपने राज्य के विकास में योगदान दें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!

