TRENDING TAGS :
Etawah News: कांग्रेस कार्यालय पर बीजेपी का प्रदर्शन, भाजपा विधायक ने लगाया पथराव का आरोप
Etawah News: पार्टी कार्यालय के बाहर खड़े होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
Etawah News
Etawah News: इटावा में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली वैसे ही भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची जहां प्रदर्शन को शांत कराया।
कांग्रेस कार्यालय पर बीजेपी का हल्ला बोल
इटावा में भारतीय जनता पार्टी का उस वक्त जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला जब पार्टी के लोग एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर पहुंच गए। पार्टी कार्यालय के बाहर खड़े होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ में कई श्लोक के पोस्टर थे। जिसमें कांग्रेस का सपना है हर घुसपैठिया अपना है, प्रधानमंत्री की मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, राहुल गांधी होश में आओ जैसे तमाम श्लोक देखने को मिले। कांग्रेस की गलतियों के खिलाफ जमकर नारे बाजी की।प्रदर्शन की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली वैसे ही भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया गया।
विधायका बोली कांग्रेसियों ने फेंके पत्थर
भारतीय जनता पार्टी की सदर विधायक सरिता भदोरिया ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ऊपर से पत्थर फेंके हैं जिससे हमारे कई लोग चोटिल हुए हैं। मुझे भी कई जगह चोट आई है। इस मामले में पुलिस की तरफ से कार्यवाही भी की गई हो कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। हम लोग बस यहां प्रदर्शन करने आए थे लेकिन नहीं पता नहीं था कि कांग्रेस के लोग हम लोगों के ऊपर पत्थर फेंकने लगेंगे। बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता और नेता मौके पर मौजूद रहे। तो वही दूसरी तरफ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी पार्टी कार्यालय पर खड़े होकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते दिखें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!